गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 971 मामले आए सामने, 361 मरीजों ने ठीक होकर की घर वापसी

Ten News Network

Greater Noida:  के गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 971 मामले सामने आये है। वहीं संक्रमण की वजह से 12 और मरीजों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है।

वहीं, आज 361 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हज़ार से ज्यादा हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित 971 मरीज पाये गए। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 6,300 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 30537 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 68 हज़ार से ज्यादा मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज 12 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई है, जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.