नॉएडा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-02-09-2015

नॉएडा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है नॉएडा के जिला हॉस्पिटल में रोज करीब 1 दर्जन से जायदा डेंगू के मरीज आ रहे है जिसकी वजह से नॉएडा के जिला हॉस्पिटल में डॉक्टरो को काफी दिक्कत  हो रही है । … नॉएडा के जिला हॉस्पिटल के आकड़ो की माने तो अभी तक जिला हॉस्पिटल में डेंगू के करीब 78 मरीजों की पुस्टि हो चुकी है। … वही ये आकड़ा दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलो से अस्पताल की व्यवस्था कही न कही  बिगड़ती जा रही है खुद अस्पताल के सीएमएस का कहना है की बढ़ते मरीजों की संख्या से हॉस्पिटल में काफी दिक्कत  हो रही है। … सीएमएस का ये भी कहना है की रोज 8 से 10 मरीज आ रहे है जिसमे बुखार देखा जा रहा  है वही इस समय जिला हॉस्पिटल में 100 बेड है जिसमे 150 मरीजों को हमने भर्ती कर रखा है। … अभी 78 डेंगू के  मरीजों की पुस्टि हो चुकी है जो की जिला हॉस्पिटल में इलाज करा कर जा चुके है और करीब 1 दर्जन मरीज अभी भी भर्ती है। …वही डेंगू के अभी 2 वार्ड है   वही हॉस्पिटल में भर्ती हुए मरीजों के परिजनों की माने तो हॉस्पिटल में इलाज सही  हो रहा है और 29 तारिक से हमने मरीज को  भर्ती कराया हुआ है। … हमारे मरीज में जांच के दौरान डेंगू होने की पुष्टी हुई थी जिसके बाद डेंगू वार्ड में भर्ती कराया था।

vlcsnap-2015-09-03-08h13m31s29

  नॉएडा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=pj5d_iOPSkc&w=420&h=315]

Comments are closed.