नोएडा मे दुध के नाम पर जहर बेचा जा रहा है
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-12-09-2015
नोएडा मे दुध के नाम पर जहर बेचा जा रहा है…तीन माह पहले मदर डेरी कंपनी के दुध का सैंपल भरा गया तकरीबन 8 सैंपल लिए गए थे…जब आज उनकी रिपोर्ट आई तो अधिकारी भी सक्ते मे आ गए..मदर डेरी कंपनी के 8 के 8 सैंपल फेल हो गए..सभी मे मिलावट पाई गई..पनीर मे भी मिलावट पाई गई..कंपनिया अपने दुध को प्रोडेक्शन बढाने के लिए पाउडर और पता नही कौन कौन से हानिकारक पदार्थो का इस्तेमाल कर रही है…जिससे इंसान के शरीर को खासा नुकसान पहुच रहा है तो वही दुसरी तरफ नामचीन कंपनी काफी कैफे-डे के सेक्टर-63 और सेक्टर-18 के सैंपलो की रिपोर्ट…फेल हो गई है..खाद्य विभाग ने काफी कैफे-डे पर 16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था..इस कंपनी की आईस्क्रीम और सैंडविच मे मिलावट हानिकारक पदार्थ पाए गए है..और कई खान पान रेस्टोरेंटो से खाद्य विभाग ने नमुने लिए थे जिसमे तकरीबन 57 लाख रुपए का जुर्माना सभी पर लगाया गया है..जिस तरह से नोएडा दुध और आईस्क्रीम मे हानीकारक पदार्थ मिल रहे है उससे आम लोगो को बङी गंभीर बिमारीया हो सकती है..कंपनिया पैसे तो ले रही है लेकिन उसके बदले परोस रही है मीठा जहर..खाद्य विभाग मदर डेरी पर जुर्माना लगाने की भी कार्यवाही कर रहा है…नोएडा की आधी से ज्यादा आबादी मदर डेरी पर निर्भर है लेकिन इस रिपोर्ट के बाद लोगो मे चिंता की लकीरे खिच गई है
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=XsVvS5r4uy4&w=420&h=315]

Comments are closed.