देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लुटेरो का आतंक दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-16-09-2015

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लुटेरो का आतंक दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है। ये बदमाश इतने  बेख़ौफ़ है की अगर कोई जरा सा भी लूट का विरोध करता है तो उसे तुरंत गोली मार देते है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 62,63 का है जहा ऑटो में बैठी महिला की चैन लूटी और जब उसने विरोध किया तो गोली चला दी गोली ऑटो में बैठे सीरीश द्विवेदी के पैर पर जा लगी। और बदमाश फरार हो गएये बदमाश यही नहीं रुके उसके बाद इन्होने एक दूसरे ऑटो को निशाना बनाया और गन दिखा कर लूट कर रहे थे तभी वहा से अपनी बाइक से गुजर रहे राहुल और आकांक्षा ने बदमाशो को रोकने की कोशिश की तो बदमाशो ने इन दोनों को दौड़ा लिया और आगे जाकर  गोली मार दी गोली राहुल के पैर में लगते हुए आकांक्षा के पेट में जा लगी। और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।   ये तश्बीर है सीरीश द्विवेदी की जिनका सिर्फ ये कसूर था की जिस ऑटो में महिला से बदमाश चैन लूट रहे थे ये उसी ऑटो में बैठे थे और जब सबने लुट के विरोध में शोर मचाया तो इन्होने भी साथ दे दिया। इनके मित्र अखिल की माने तो बाइक सवार दो बदमाश आये और ऑटो में बैठी महिला की चैन छीनने लगे तो ऑटो में बैठे लोगो  शोर मचाने लगे तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकली और फायर कर दिया और गोली सीरीश के पैर में जा लगी जिसका इलाज फोर्टिस में चल रहा है।   हालांकि इस पूरे मामले में हमने नॉएडा पुलिस से बात की तो उनका कहना है की दो बदमाश ऑटो वाले को गन दिखा कर कुछ कह रहे थे तभी वहा से गुजर रहे राहुल और आकांक्षा ने बदमाशो को रोकने की कोशिश की तो बदमाशो ने उन्हें दौड़ा लिया और पीछा करके उन्हें गोली मार दी गोली  राहुल के पैर में लगते हुए गोली आकांक्षा के पेट में जा लगी। उसके बाद बदमाशो ने फिर फायर किया जिसकी गोली सीरीश को जा लगी। हालांकि इन तीनो को  उपचार के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। और आरोपियों की तलाश की जा रही है।   नोएडा में लूट और गोली मारने  की बढ़ती वारदातो ने नॉएडा के लोगो को खौफजदा कर रखा है वही पुलिस वारदातो को रोकने के बजाय छुपाने का काम कर रही है सायद यही वजह है की बदमाशो के हौसले और बुलंद हो गए है।

vlcsnap-2015-09-16-19h00m42s165

  देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लुटेरो का आतंक दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=kb8QJ5zrp4Q&w=420&h=315]

Comments are closed.