ग्रेटर वैली स्कूल में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के हाथो पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा के सैक्टर में ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में गुरूवार को अंडर-16 ‘‘प्रथम एन.सी.आर इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट’’ का आयोजन किया गया। इस मैच में एन.सी.आर के रेयान इंटरनेशनल, डी.पी.एस ग्रेटर नौएडा, एस्टर तथा बिलाबाँग समेत अनेकों स्कूल ने हिस्सा लिया। इस मैच का अंतिम मुकाबला बिलाबाँग और ग्रेटर वैली स्कूल के बीच हुआ। जिसमें .ने जीत हासिल की। इस समारोह के मुख्यातिथि भारतीय और अंतराष्ट्रिय क्रिकेट टीम के आॅफ स्विंग बाॅलर ’’भुवनेश्वर कुमार’’ व विद्यालय के चेयरमैन मि0 सुधीर शुक्ला जी रहे। जिन्होंने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया । वहीं दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार के स्वागत समरोह में विद्यालय के छात्रों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्लवन व सरस्वती वंदना से किया गया । छात्रों द्वारा प्रस्तुत ’’चीयर लीडर्स और गो गो गोविंदा’’नृत्य की मुख्यातिथि ने खुले कंठ से प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चैबे जी ने भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का स्वागत करते हुए छात्रों से उनका परिचय कराया। सभी छात्र अपने बीच भुवनेश्वर कुमार को देखकर अत्यंत प्रसन्न व
उत्साहित हुए और उन्होंने उनसे उनके क्रिकेट के अब तक के सफर के बारे में अनेक प्रश्न पूछे। प्रधानाचार्या जी ने सभी छात्रों को भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने को प्रोत्साहित किया।





Comments are closed.