नोएडा विकास मंच’ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

LOKESH GOSWAMI

इस अवसर पर नोएडा के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराते हुए मंच के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह  अवाना ने कहा कि आज ही के दिन गत वर्ष नोएडा के आधारभूत विकास व समाजिक जागरूकता के दूरदर्शी विचारों के बूते विकास मंच की नींव रखी गयी थी । उन्होंने कहा कि देश की असली तस्वीर गांवों के विकास से भरे गये सुनहरे चिरस्थायी रंगों से ही सजती है ।जिसके लिए मंच, गाँव के वास्तविक विकास की परिकल्पना से ग्रामीणों को जोड़ने का काम करता रहा है और भविष्य में भी अपने कर्तव्यों के प्रति कटिबद्ध है ।मंच की स्थापना दिवस पर उपस्थित सम्मानित साथियों,बड़े ही हर्ष का विषय है कि अपने नोएडा के सर्वांगीण विकास के दिस्व्प्न के एक वर्ष पूरा होने के सुअवसर पर हम सभी आज यहाँ एकत्र हुए हैं । ठीक एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर एक विचार का भी जन्म हुआ था जिसे हम सबने नोएडा विकास मंच के नाम से जाना। मंच का उद्देश्य गरीब,वंचित व उपेक्षित समाज को साथ लेकर गाँव के साथ साथ समस्त वर्गों का विकास प्राथमिकता में रहा । कुछ निजी कारणों की वजह से हम मंच को उतना समय नही दे पाए जितना उसे सुदृढ़,सक्षम व समर्थ बनाने के लिए दिया जाना चाहिए था ।हमारा विचार था कि विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों,विचार गोष्ठियों और बैठकों के रचनात्मक माहौल को तैयार कर सके ताकि अधिक से अधिक आमजन मंच से जुडकर नोएडा के स्वावलम्बी विकास के परिचायक बने ।लेकिन मुझे अत्यंत खेद है कि अपने अध्यक्षीय काल में हम ऐसा करने में विफल इसलिए रहे की पूरा ज़िला पंचायत चुनाव को लेकर आंदोलित है इसलिए एेसे समय मे यह ठीक संभव नहीं होता। हालाँकि इन सभी हतोत्साहित स्थितियों के बीच प्रोत्साहन का जो एक दीप आज आप सभी ने जलाया है मै वादा करता हूँ कि इसकी अमर लौ को कभी बुझने नही दूंगा ।मै यकीन दिलाता हूँ कि भूत से शिक्षा लेकर वर्तमान में जीते हुए हम अपने नोएडा विकास मंच का भविष्य अवश्य ही उम्दा बनायेंगे ।इस अवसर पर मुझे कवि दुष्यंत की कालजयी रचना की कुछ पंक्तियाँ याद आ रही हैं जिन्हें आपके साथ बांटना चाहूँगा “रहनुमाओं की अदा पे फ़िदा है दुनिया सारी,इस बहकती दुनियां को सम्भालों यारों कैसे आसमां में सुराख़ हो नही सकता,एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों”मंच से जुड़े साथियों से भी कहना चाहूँगा कि वे निराश न हो । हमारे प्रेरणा स्त्रोत शहीद भगत सिंह ने भी अपने जीवन काल में अनेकों बार असफलताओं का सामना किया । देश को आज़ाद आबोहवा देने के उद्देश्य से उन्होंने भारत नौजवान सभा की स्थापना की जो ज्यादा सफल नही हो पायी । तत्पश्चात किसान कीर्ति सभा से उन्होंने एक नवयुग का आह्वान किया जो परवान नही चढ़ सका ।लेकिन उन्होंने हार नही मानी और तब कहीं जाकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एशोसिएशन जैसे ऐतिहासिक संगठन की नींव पड़ी जिसने देश की आज़ादी के सुस्व्प्न में दो कदम आगे जाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।एक बार फिर आप सभी साथियों व पत्रकार बन्धुओं का सभी मंच के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ।कार्यक्रम मे शहीद भगत सिंह की जयंती भी मनाई ओर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाई ।इस अवसर पर दिनेश शर्मा, नीरज लोहिया,बाबू खान,  राहुल शर्मा , विनोद कसाना, विनोद भडाना सहित कई लोग उपस्थित थे। हार्दिक आभार ।

Comments are closed.