लायंस क्लब नोएडा द्वारा सेक्टर-55 के सामुदायिक केंद्र में दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
लायंस क्लब नोएडा द्वारा सेक्टर-55 के सामुदायिक केंद्र में दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीवाली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नये व पुराने गीतों का सुर देकर लोगों का खुब मनोरंजन किया। लायंस क्लब नोएडा के अध्यक्ष लायन राजन श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली के पूर्व लायंस क्लब नोएडा द्वारा दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ डिस्ट्रिक गर्वनर लायनेस सुनील निगम परिवार सहित शामिल हुए। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को दीवाली की शुभकामना दी एवं सभी सदस्यों को दीवाली का गिफ्ट भी दिया गया। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन करूणेश शर्मा व अशोक श्रीवास्तव ने बखूबी किया। इस मौके पर सचिव लाॅयन राजकुमार गुप्ता, बीबी खत्री, ज्योति सक्सेना, रविंद्रन पीएम, अतुल नागपाल, अशोक साहनी, एके सेठ, लाॅयन संजीव सहाय माथुर, संजीव गुप्ता, एके मित्तल, डा. एचके शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सेक्टर के गणमान्य लोग मौजूद थी।


Comments are closed.