कौशल्या वल्र्ड स्कूल में खेल दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
LOKESH GOSWAMI
कौशल्या वल्र्ड स्कूल में खेल दिवस की धूम कौशल्या वल्र्ड स्कूल में खेल दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेेेलकूदों की धूम से सारा विद्यालय खेल भावना से सराबोर हो उठा। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी श्री एन0 पी0 सिंह , भारत के पूर्व क्रिकेटर श्री मदन लाल तथा सिनेमा एवं दूरदर्शन के सहायक अभिनेता श्री इंद्रपाल सिंह उपस्थित थे। जिला अधिकारी श्री एन0 पी0 सिंह ने विजय के प्रतीक गुब्बारों का अवमोचन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरूआती दौर में कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह एवं विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने मुख्य अतिथि जिला अधिकारी श्री एन0 पी0 सिंह तथा श्री मदन लाल का फूलों से स्वागत किया।
तत्पश्चात खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएॅं आरंभ हुई। छात्रों का उत्साह चरम सीमा पर था।कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर वर्ग के छात्रों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित करके किया गया। छात्रों ने परेड के माध्यम से देश प्रेम एवं अनुशासन को प्रदर्शित करते हुए सेल्यूट-सलामी देकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया तथा कार्यक्रमों की शुरूआत की। खेलकूद कार्यक्रमों के अंतर्गत जूडो कराटे,पी0टी0,विभिन्न प्रकार की दौड एवं ड््िरल प्रस्तुत किए गए, छात्रों में नालंदा ,तक्षशिला,अवंतिका और वैशाली सदनों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई जिनमें सभी छात्रों द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान विद्यालय में अत्यधिक जोश एवं उत्साह का वातावरण था, कार्यक्रम के बीच में अनेक छात्रों द्वारा वर्ष भर में विद्यालयी एवं अंतरविद्यालयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त किए गए पुरस्कारों का भी वितरण मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया जो कि शैक्षिक ,सांस्कृतिक एवं खेलकूद संबंधी प्रतियोगिताओं में छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए थे। पुरस्कार प्राप्त करके छात्र फूले न समाए तथा अत्यधिक प्रसन्न हुए। योग हमारे जीवन को प्राचीन काल से ही प्रभावित करता रहा है और आज की भागदौड की दिनचर्या में तो योग का महत्व और अधिक बढ गया है। योग से शरीर चुस्त एवं निरोग रहता है । इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने प्राचीनता को नवीनता से जोडने का प्रयास किया तथा विभिन्न येागासनों के द्वारा अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। योग का प्रदर्शन करते हुए छात्र अत्यधिक सक्रियता ,सजीवता एवं प्रसन्नता का अनुभव कर रहे थे।
कार्यक्रम में नन्हें नौनिहालों के अलावा प्राइमरी,जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में छात्रों ने रेनबो ड्र्लि का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों को एक साथ बिखेर कर भारत की विभिन्नता में एकता की संस्कृति को उजागर किया। छात्रों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से रंग बिरंगी आकृतियों का निर्माण किया जा अतुलनीय था। कहा जाता है कि नन्हे-मुन्ने नौनिहाल कोरे कागज की तरह होते हैं। उनके मस्तक पटल पर वही छपता है जो हम छापते हैं इसी का परिचय देते हुए छोटे बच्चों ने संगीत और वाद्यों के साथ पोंम पोंम ड्र्लि का संुदर शारीरिक अभ्यास प्रदर्शित किया और अभिभावकों को अभिभूत कर दिया। अभिभावक अपने बच्चों के इस प्रदर्शन को देखकर गर्व का अनुभव कर रहे थे।इसी बीच प्रत्येक वर्ग के छात्रों ने विभिन्न प्रकार की दौड प्रतियोगिताएं बडे जोश एवं उत्साह के साथ सक्रियता से प्रदर्शित की । इस प्रदर्शन में छात्रों का जोश एवं उत्साह देखते ही बन रहा था।विभिन्न दौड प्रतियोगिताओं में 400 मीटर रिले दौड में अवंतिका सदन के कक्षा आठ रितिक राहुल और दीपांशु ने प्रथम ,नालंदा सदन के कक्षा सात के प्रथम कक्षा आठ के शिवम तथा कक्षा आठ के राहुल ने द्वितीय स्थान और वैशाली सदन के छात्र कक्षा आठ के छात्र सौरभ और सागर तथा कक्षा छह के छात्र नमन चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालिकाओ में अवंतिका सदन की इंजी,आरूषी और अक्षरा ने प्रथम,नालंदा सदन की मुस्कान,निष्ठाऔर छवि ने द्वितीय तथा चंचल,तान्या और प्रज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड में अवंतिका सदन के सागर भाटी ने प्रथम,वैशाली सदन के साहिल भाटी ने द्वितीय तथा वैशाली सदन के निशान्त कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही छात्राओं की 200 मीटर दौड प्रतियोगिता में अवंतिका हाउस की मानवी चैधरी ने प्रथम ,अवंतिका सदन की शिवानी ने द्वितीय तथा वैशाली सदन की आकांक्षा ने तृतीय स्थान पा्रप्त किया सीनियर वर्ग की 400 मीटर रिले दौड प्रतियोगिता में अवंतिका हाउस की पूजा भाटी ने प्रथम,वैशाली सदन की निक्की ने द्वितीय तथा नालंदा सदन की अनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने मुख्य अतिथि महोदय से निवेदन किया कि वे छात्रों को आशीर्वचनों के द्वारा अनुगृहीत करें। अतिथि महोदय ने अपनी अमृतवाणी से छात्रों को सींचा तथा छात्रों के परिश्रम एवं अथक प्रयास एवं प्रदर्शन की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को कहा कि उन्हें अपने बच्चों को जंक फूड न देकर पौष्टिक भोजन देना चाहिए ताकि उनका उत्तम शारीरिक विकास हो सके ।साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में आए महान क्रिकेटर श्री मदन ने भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की हौसलाफजाई की उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि असफलताओं से घबराना नही चाहिए बल्कि उनसे शिक्षा लेनी चाहिए उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की कुछ घटनाएं छात्रों के समक्ष बांटी और कहा कि वे भी कई बार असफल होने के बाद ही उचाइयों तक पहुॅंच पाए। तीनों मुख्य अतिथियों ने विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा के सफल निर्देशन को भी सराहा।अंत में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने मुख्य अतिथि महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या में से निकालकर जो बहुमूल्य समय हमें दिया वह हमारे लिए बेश कीमती है तथा इस कार्यक्रम में उनका उपस्थित होना विद्यालय के लिए अति गौरव का विषय है।उन्होंने छात्रों को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बधाई दी। इसी के साथ खेलकूद दिवस के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

Comments are closed.