गलगोटिया कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस द्धारा रोड ट्रैफिक अवेयरनैस कैम्प का आयोजन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज गलगोटिया काॅलिज में ट्रैफिक पुलिस गौतमबुद्ध नगर के द्वारा रोड एण्ड ट्रैॅिफक अवेयरनैस कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में ,एसएसपी किरन एस गौतमबुद्धनगर , एसपी देहात संजय यादव व एसपी,रूरल, एसपी ट्रैफिक, व ट्रैफिक इंसपैक्टर नाॅएडा ने भाग लिया।
कार्यक्रम को दीप प्रजवलित कर सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया छात्रों द्वारा नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में ट्रैफिक इंसपैक्टर (टीआई) धर्मेंद्र सिंह ने छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सडक दुघटनाओं से अवगत कराया। आईआरटीई, से आये अरूण पावा ने बताया कि 78% प्रतिसत दुर्घटनाये शराब पीकर वाहन चलाने से होती हैं।
और उन्होने साथ ही बताया कि कैसे ब्रेकरस का प्रयोग करें। तथा ओवर टेक कैसे करे। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करना चाहिये। सडक पर पैदल चलते वक्त बांयी तरफ का प्रयोग करें। एसएसपी किरण एस ने छात्रों को समबोधित करने हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें।
सराब आदि पीकर गाडी न चलायें सडक पर स्टंट नही करने चाहिये। ओवर स्पीड नही करना चाहिये। जीवन अनमोल है। इसका मूल्य पहचाने कहा कि किसी भी दुर्घटना से एक जीवन नही ब्लकि पूरा परिवार हताहत होता है। इसलिये परिवार के बारे में सोचे। यातायात के नियमों का पालन करे। अन्त में छात्रों द्वारा ट्रैफिक पर नूक्कड नाटक का मंचन कर यातायात नियम के विरूद्ध वाहन चलाने से हुई दुर्घटनाओ से अवगत कराया। एसएसपी ने सभी को नियम पालन की शपथ भी दिलायी।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दोरान एसपी, एसएसपी, के साथ एसपी ट्रफिक आर,एन यादव, सीओ,राकेश यादव, धु्रव गलगोटिया सीइओ, गलगोटियाज, राजन,सूरी डायरेक्टर एडमिन, जीसीइटी, विन्नी माथुर डीन स्टुडैंट अफैयर जीयू, एसपी, पांडेय डायरेक्टर जीसीइटी आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed.