यूनिटेक बिल्डर का 100 एकड़ का भूखंड आवंटन निरस्त
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस समय करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है। बिल्डरों पर प्राधिकरण का सात हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसे वसूलने के लिए प्राधिकरण बिल्डरों को बार-बार नोटिस दे रहा है। यूनिटेक बिल्डर नोटिस के बावजूद बकाया भुगतान जमा नहीं कर रहा था। प्राधिकरण ने म्यू सेक्टर में 2006 में यूनिटेक बिल्डर को 100 एकड़ जमीन आवंटित की थी। बिल्डर ने 2007 में इसकी रजिस्ट्री कराकर भूखंड पर निवेशकों को छोटे-छोटे भूखंड बनाकर बेचने शुरू कर दिए। अब तक 354 निवेशकों को भूखंड आवंटित किए जा चुके है। बिल्डर निवेशकों ने पैसा वसूल रहा था, लेकिन प्राधिकरण की किश्त जमा नहीं कर रहा था। प्राधिकरण का करीब एक हजार करोड़ रुपये भूखंड की कीमत का बिल्डर पर बकाया था। किसानों को जमीन का 64.7 फीसद अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए प्राधिकरण ने करीब दो हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का बिल्डरों से और वसूला था। इसका करीब 54 करोड़ रुपये यूनिटेक बिल्डर पर बन रहा था। इस धनराशि को भी बिल्डर ने जमा नहीं कराया। पंद्रह दिन पहले बिल्डर को कारण बताओं नोटिस जारी कर अंतिम मौका दिया गया था, बावजूद इसके बिल्डर ने किश्तों का भुगतान नहीं किया। शुक्रवार को सीईओ दीपक अग्रवाल ने बिल्डर का भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया
Comments are closed.