जी.एल.बजाज में दो दिवसीय फुटबाॅल फैशन ई-टेलर शुरु
जी.एल.बजाज में दो दिवसीय फुटबाॅल फैशन ई-टेलर शुरु किया गया आज समाज एक ऐसे चरण से गुजर रहा है जहाँ हर एक मनुष्य अपने लक्ष्य का पीछा इस तरह कर रहा है कि वह अपनी फिटनेश से समझौता कर रहा है। इसका असर आज के दौर में तनाव के रुप में देखने को मिल रहा है। यहाँ तक की इसका असर काॅलेज जाने वाले छात्रों पर भी है। काॅलेज जाने वाले छात्रों को तनाव से मुक्त करने की पहल करते हुए जी.एल.बजाज ने जबान्ॅग के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम की थीम है, फन, फैशन, और फुटबाॅल क्यों कि यह चारों ‘फ’ युवाओं को आकर्षित करते है। इस लिए छात्रों को तनाव से मुक्त करने का जरिया इन्हें ही चुना गया। इस अवसर पर श्री पंकज अग्रवाल (जी.एल.बजाज के वाइस चेयरमेन) ने कहा इस पहल के लिए जबाॅन्ग के साथ संबद्व करने के लिए खुश है। उन्होने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस को सही रखता है, तथा साथ ही यह महत्वपूर्ण प्रबन्धन सबक भी सिखाता है। जी.एल.बजाज संस्थान में तनाव से छुटकारे, फिटनेस, फन तथा फुटबाॅल का दो दिवसीय कार्यक्रम ‘जबाॅन्ग’ ट्रफवार 21 नबम्वर को चालू हुआ यह अपने प्रकार का देश में प्रथम फाइव अ साइड फुटबाॅल टूर्नामेंट है। जोे कि एक सीमित एरिया में खेला जाता है। इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर की 9 टीमों ने 3000 दर्शको के सामने शुरुआती मैच खेलें जी.एल.बजाज, जी.बी.यु, आर्मी काॅलेज, एमसीइटी, एक्युरेट, जीएनओआईटी की टीमों ने सेमिफाईनल में आने के लिये जंग लड़ी जिसमें इस जंग में जी.एल.बजाज, एक्युरेट और जी.बी.यु विजेता के रुप में उभरे। समाचार लिखे जाने तक ये सभी टीमें फाईनल में जगह बनाने के लिये लड़ रही थी। विजेता टीम को जबाॅन्ग ट्राॅफी के साथ आकर्षित कैश ईनाम मिलेगा, टूर्नामेंट के हीरो को डच म्युजिशियन मार्टिन गैरिक्स के हस्ताक्षर युक्त लिमिटेड एडिशन करिश्जमा मोटर साइकिल मिलेगी। इस कार्यक्रम में फुटबाॅल के आलावा फिटनेस के टिप्स देने के लिए आयरनमेन अभिषेक भी दर्शको के बीच मौजूद रहे वही फैशन टिप्स जाॅवेद हबीब ने सांझा किये। भारत के सेलिब्रेटी फुटवालर आर्ची पाटिल ने फुटबाॅल टिप्स दिये। कार्यक्र के दौरान बैंड तथा चेयर गल्र्स ने दर्शको का उत्साह वर्धन किया।स्टार डी.जे. वरुण तथा जीवा राॅक बैंड ने फन से माहौल को भर दिया। स्टार गोल्फर शर्मिला निकोलट इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।इस कार्यक्रम के सहप्रायोजक रेडियों वन, मैजिक बस, जावरा, सोनी सिक्स, पूमा, जावेद हबीब, क्राउन प्लाजा, इको वाइस, गाटोराडे थे।


Comments are closed.