समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मनाया बड़े धूम-धाम से नेता जी का जन्मदिन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
समाजवादी पार्टी ने मनाया धूम-धाम से नेता जी का जन्मदिन ग्रेटर नोएडाः- रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 77 वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई द्वारा सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सपा जिला इकाई द्वारा नेता जी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए ग्यारह ब्रहामणों द्वारा हवन एवं पूजा कराई गई इसके बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान भी किया गया तथा जन्मदिन की खुशी में 77 किलो का केक पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह भाटी व सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से काटकर एक दूसरे को खिलाया तथा बाद में जनपद से आये लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय गायकों के द्वारा रागिनी के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिला कार्यालय एवं जनपद के कई कस्बों में करीब दस हजार गरीबों को कम्बलों का वितरण किया गया और अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल एवं मिठाई वितरण की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वास्तव में गरीब, किसान मजदूर की सच्ची लडाई लड़ी है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया है। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि डा0 लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए मुलायम सिंह यादव ने पूरा जीवन लगा दिया है। मुलायम सिंह यादव चाहते है कि इस देश में पूरी तरह से समाजवाद कायम होना चाहिए। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के कोने-कोने से हजारों कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य रूप से विजेन्द्र भाटी, फकीरचन्द नागर, राजकुमार भाटी, विनोद यादव, लोकमन प्रधान, मनोज डाढ़ा, रविन्द्र भाटी, सुनील भाटी, हाजी ननका, श्याम सिंह भाटी, इन्द्रपाल छौंकर, कृष्णा चैहान, नवीन भाटी, उधम पण्डित, प्रदीप यादव, चमन नागर, महेश भाटी, कुलदीप चैहान, विक्रम भाटी, अनूप तिवारी, नवीन चैहान विनी सैन, ठा0 सन्दीप, रविन्द्र शर्मा, आजाद सिद्दकी, रणपाल नरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.