नोएडा में सेक्टर 12 स्थित समाज सेवा जन कल्याण ट्रस्ट कार्यालय में स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा सेक्टर 12 स्थित समाज सेवा जन कल्याण ट्रस्ट कार्यालय में स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। इस दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि समाज सेवा जन कल्याण ट्रस्ट का गठन समाज सेवा व जरूरतमंदों की मदद के लिए किया गया है। ट्रस्ट के गठन के पहले कार्य में सेक्टर 12 स्थित प्राथमिक स्कूल के 43 छात्रों को स्वेटर बांटें गए। इसी के साथ सोमवार को सेक्टर 12 में सफाई अभियान चलाया जाएगा। ट्रस्ट भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को वजीफा देने व गरीब कन्याओं की शादी करवाने की भी योजना बना रहा है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समाधान केन्द्र बनाया जाएगा जिसमें गरीबों की समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रेस वार्ता में ओम नारायण श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह राणा, शकील अहमद, बलविंदर सिंह, अकरम आदि मौजूद रहे।


Comments are closed.