लेबर कॉन्ट्रैक्टर से दिनदहाड़े 15 लाख रूपये की लूट।.

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अन्र्तगत बाइक सवार बदमाशों ने तुगलपुर गोल चक्कर पर लेबर कॉन्ट्रेक्टर से हथियार के बल पर 15 लाख रूपये लूट कर फरार हो गये। जानकारी के घंघोला निवासी धीरेन्द्र भाटी अल्फा मे रहते है ओर वो लेबर कॉन्ट्रेक्टर हैं। धीरेन्द्र भाटी को शुक्रवार को लेबर को सैलरी देनी थी जिसके लिये उन्होंने ओबीसी बैंक से 15 लाख रुपये निकाले थे और सुपरवाईजर को कैलास अस्पताल के पास तुगलपुर गोल चक्कर पर बुलाया था। सुपरवाईजर के पहुँचते ही धीरेन्द्र जैसे ही अपनी फॉर्च्यूनर गाडी से बाहर निकले ,तो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशो ने धीरेन्द्र को गन पॉइंट पर ले लिया ओर 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँची ओर लूट का मामला दर्ज कर बदमाशो की तलाश मे जुट गयी है।

Comments are closed.