@arvindkejriwal seeks @narendramodi resignation

सचिवालय में CBI छापे के खिलाफ केजरीवाल ने मांगा मोदी का इस्त्फा

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने डीडीसीए में अनियमितताओं और पिछले हफ्ते दिल्ली सचिवालय में मारे गए सीबीआई के छापे जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया।चर्चा के दौरान सीबीअाई छापे के खिलाफ केजरीवाल ने पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा।

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक आयोग के गठन का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया। दिल्ली विधानसभा में जांच आयोग गठित करने का प्रस्ताव पास हो गया।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि डीडीसीए में सरासर अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा इस क्रिकेट संस्था में भारी भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है।

दिल्ली हार की पीड़ा नहीं भुला पा रहे मोदी

चर्चा के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हार की पीड़ा पीएम मोदी भुला नहीं पा रहे हैं, जब भी पीएम के सामने मेरा नाम आता है तो उनका खून खौल जाता है। अगर मेरा काम भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करना है, तो ईमानदार अधिकारियों को बचाना भी मेरा ही काम है।अरुण जेटली को बचाने के लिए सीबीआई द्वारा धोखाधड़ी से छापे की कार्रवाई की गई,इसके लिए पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करता हूं।

ना काम करेंगे, ना करने देंगे

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री का नारा था कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा, लेकिन अब उनका नारा हो गया है कि ना काम करेंगे, ना करने देंगे’। उन्होंने सीबीआई के छापे के लिए प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफे की मांग तक कर डाली। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सीबीआई से हमें डराना चाहते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री ने रॉन्ग नंबर डायल कर दिया है, लेकिन वो हमें डरा नहीं पाएंगे।

हमारे काम में टांग अड़ाना बंद करें
केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से दो-तीन बार मिला। मैंने प्रधानमंत्री जी से कहा कि हमें आपसे पैसा नहीं चाहिए। जमीन नहीं चाहिए। हमें सिर्फ तंग करना बंद कर दो। मैं आपके कार्यक्रमों को सफल बनाऊंगा। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाऊंगा और आपको सारा क्रेडिट दूंगा। मैंने कहा कि आप दिल्ली में अड़चन लगाना बंद कर दो, एक साल में दिल्ली साफ करके दिखा देंगे। लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं और उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने के लिए हम 24 घंटे काम रहे हैं।

राजेंद्र कुमार बहाना था, केजरीवाल निशाना था
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ये शिक्षा विभाग का 2007 का मामला था तो सीबीआई को वहां जाना चाहिए। मेरे दफ्तर में तो पिछले दस-पंद्रह दिनों की फाइल होती है, मैं साइन करके भेज देता हूं। इससे पता चलता है कि राजेंद्र कुमार तो बहाना था, केजरीवाल निशाना था। सीबीआई वाले सिर्फ डीडीसीए की फाइल देख रहे थे।

Comments are closed.