जीबीयू के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-16 यूपी टीम के प्रैक्टिस मैच के दौरान उत्कर्ष सूरी ने दमखम दिखाया
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
जीबीयू के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-16 यूपी टीम के प्रैक्टिस मैच के दौरान उत्कर्ष सूरी ने दमखम दिखाया है। प्रैक्टिस मैच में नाबाद शतक लगाकर उत्कर्ष ने यूपी टीम में सिलेक्ट होने की दावेदारी ठोक दी है। हालाकि विजय मर्चेट ट्रोफी के लीग के मुकाबले में उत्कर्ष को टीम में जगह नही मिल पाई थी। असम की टीम से क्वार्टरफाइनल में होने वाली भिंडत के दौरान उत्कर्ष को यूपी टीम में जगह मिल सकती है। लीग के मुकाबले में शहर से दिव्यांश जोशी ही टीम में खेल रहे थे। मंगलवार को प्रैक्टिस मैच के समापन के बाद में टीम सिलेक्टर यूपी की टीम का सिलेक्शन करेंगे। जीबीयू के क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-16 टीम के लिए चयन के लिए सोमवार से प्रैक्टिस मैच शुरू हो गया है। इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 4 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे है। मैच के दौरान नोएडा के उत्कर्ष सूरी ने शतक बनाया है। उत्कर्ष पिछले 5 साल से दिल्ली वंडर्स अकैडमी से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे है। साथ ही पिछले साल अंडर-14 यूपी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इन्होंने अंडर-14 में फर्स्ट क्लास 3 मैच खेले गए थे। जिनमें एक मैच में 80, दूसरे में 53 और फाइनल मैच में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। विजय मर्चेट ट्रोफी में बाहर चल रहे उत्कर्ष सूरी ने शतक बनाकर कोच को भी प्रभावित किया है। यहां उन्होंने संयम से खेलते हुए शतक लगाया है। साथ ही ग्राउंड में हर तरफ अच्छे शॉट भी लगाए है। साथ ही सिलेक्टर को भी प्रभावित किया है। बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से उत्कर्ष ने टीम में सिलेक्ट होने की दावेदारी जरुर ठोकी है। यूपी टीम का सिलेक्शन प्रैक्टिस मैच के बाद किया जाएगा। उत्कर्ष के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दिव्यांश जोशी, संकल्प और पार्थ जैन भी कैंप में हिस्सा ले रहे है।
Comments are closed.