गौतमबुध्दनगर में विभिन्न प्रकार के समारोहों जैसे ,शादी ,विवाह उत्सव व पार्टियों आदि स्थलों पर मदिरा उपभोग के लिये लेनी होगी अनुमतिः कुलदीप यादव
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव ने समस्त जनपद वासियों का आहवान करते हुये उन्हें जानकारी दी है कि विभिन्न प्रकार के समारोहों, जैसे शादी विवाह, उत्सव व पार्टियों आदि के आयोजन स्थलों पर मदिरा उपभोग (परोसने) करने पर अकेजनल बार अुनज्ञापन एफ0एल0-11 प्राप्त करना अनिवार्य है। अनुज्ञापन प्राप्त किये बिना मदिरा पान की सुविधा उपलब्ध कराना एक दण्डनीय अपराध है, जिसके लिये नियमों के तहत कारावास व जुर्माने का प्राविधान है। निर्धारित अनुज्ञापन शुल्क जमा करके यह अनुज्ञापन जिला आबकारी कार्यालय कलैक्टेट परिसर सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर से प्राप्त किया जा सकते है।
Comments are closed.