ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी का 25 वा स्थापना दिवस
ग्रेटर नॉएडा में कल के छह दिनों तक समस्थ क्षेत्र वासिय जमकर मस्ती कर सकते है। ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के सिल्वर जुबली फाउंडेशन डे पर मूवी हास्य कवि सम्मलेन रागिनी डॉग शो जैसे कई मनोरंजन कार्यक्रम किये जा रहे है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अथॉरिटी के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि 34 कार्यक्रम कर दिए गए है। इनमे कल्चरल के साथ साथ स्पोर्ट्स इवेंट भी शामिल है। 28 जनवरी को ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी का 25 वा स्थापना दिवस है। अथॉरिटी के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया की इसकी शुरुआत 23 जनवरी के विकाश यात्रा के साथ की जाएगी। जिसमे करीब एक किमी लम्बी झांकी निकाली जाएगी। साथ ही 23 जनवरी को जीबीयू ऑडिटोरियम में कब्बाली होंगी शाम 6 बजे से 9 बजे तक ,डॉग शो फुटबॉल स्टेडियम,साइकलिंग रेस आउटसाइड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , शनिवार को ही फ़ूड फेस्टिवल व हैंडिक्राफ्ट फेयर की भी शुरूआात होगी जो 28 जनवरी तक चलेगा 24 जनवरी को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल स्टेडियम डॉग शो ,साईकल रेस ,जीबीयू में कबड्डी प्रतियोगिता और मिहिर भोज पार्क में गुजराती डांस होंगे। 25 जनवरी को रन फॉर फन ,फुटबॉल मैच बैडमिंटन प्रतियोगिता होंगी। इसी दिन जीबीयू में रेसलिंग म्यूजिक और डांस कम्पटीशन होंगा। 26 जनवरी को बालीबॉल टेबल टेनिस ,पतंगबाजी ,क्रिकेट मैच ,कल्चरल प्रोग्राम ,हास्य कवि सम्मलेन। 27 जनवरी को फैंसी ड्रेस ,नृत्य व् संगीत प्रतियोगिता होंगी। जीबीयू के ऑडिटोरियम में 23 जनवरी से 27 जनवरी तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसमे दर्शको को मूवी फ्री देखने को मिलेगी साथ ही जीबीयू में मूवी देखने के लिए फ्री बस सेवा की गयी है।

Comments are closed.