शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल कोन्फेरेंस का गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा में स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ बेसिक सांइस एण्ड रिसर्च में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गणित सम्मेलन आज से प्रारभ्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आतंकियों से निपटने और मुहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। यह कार्यक्रम संयुक्त रूप् से इंडियन सोसाइटी आॅफ इंडस्ट्रियल एण्ड़ अप्लाइड मैथमैक्ट्सि (आईएसआईएएम) व शारदा विश्वविद्यालय द्धारा आयोजित किया गया। आई0एस0आईए0एम0 सिल्वर जुवली के उपलक्ष्य् पर हो रहे इस सम्मेलन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात वैज्ञानिक एव विषेशज्ञ प्रो0 के0 आर0 श्रीनिवासन पूर्व अध्यक्ष आई0सी0टी0पी0 अमेरिका, प्रो0 लिओन ओ चुआ (वर्कले), प्रो0 वारवरा ली (ओहयो), प्रो0 मारिया जे0 एस्टेवान (आक्सफोर्ड), प्रो0 आर0 लीजी (फ्रान्स ), प्रो0 गुएंटर (जर्मनी), प्रो0 मारिया (रूस) आदि दिग्ग्ज हस्तियॅा शामिल है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री पी0के0 गुप्ता, कुलपति प्रो0 विजय गुप्ता, डीन रिसर्च प्रेा0 आर0एम0 मेहरा, डीन एकैडमिक्स, प्रो0 एच0के0 बर्मा व डीन एस0वी0 एस0 अॅार प्रो0 भाश्कर भट्टाचार्या ने कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन के संयोजक प्रो0 ए0एच0 सिद्धकी ने सिल्वर जुबली कार्यक्रम की रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रयास से युवा वैज्ञानिको और इंजीनियरों को जिन नई चुनौतियों को समझने की क्षमता विकसित होगी। सम्मलेन से पूर्व पूर्व 24-29 जनवरी पांच दिन की कार्यषाला वेरिएषनल इन्ईक्वालिटी (वीआई) एण्ड एप्लीकेशस का भी आयोजन किया गया था। लगभग 50 से अधिक षेाधकर्ताओं व शिक्षकों ने इस कार्यषाला का लाभ उठाया।






Comments are closed.