जीसस मैरी पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल फूटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ
ग्रेटर नोएडा के जीसस मैरी पब्लिक स्कूल में आज से इंटरस्कूल फूटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट अंडर-9 और 12 ऐज कैटागिरी में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन अंडर-12 में 6 मुकाबले खेले गए। जिनमें दो ड्रा रहे है। वहीं अंडर-9 कैटागिरी में 4 मुकाबले खेले गए है।अंडर-12 का पहला मुकाबला जीसस मैरी स्कूल और एपीजे इंटरस्कूल की टीम के बीच में खेला गया। एपीजे ने जीसस मैरी स्कूल की टीम को 2-1 से हराकर मैच जीता है। एपीजे की तरफ से दुश्यंत और दर्शित ने एक-एक और जीसस मैरी स्कूल की तरफ से डेविड चौहान ने एक गोल किया है। दूसरे मुकाबले में समरविला स्कूल की टीम ने रामईश को 3-0 से हराया है। समरविला स्कूल की तरफ से अंश अक्षय और अश्वनी ने एक-एक गोल किया है। एसेंट इंटरनैशनल स्कूल और प्रज्ञान स्कूल की टीम के बीच में खेला गया तीसरा मुकाबला ड्रा रहा है। चौथे मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल ने शिवनाडर स्कूल की टीम को 2-0 से हाराया है। एस्टर स्कूल की तरफ से भानू प्रताप सिंह और अंशुल ने एक-एक गोल किया है। जीसस मैरी स्कूल और उर्षलाइन स्कूल की टीम के बीच में खेला गया पांचवा मैच भी ड्रा रहा। छठे मैच में सेंट जोसफ स्कूल की टीम ने शिवनाडर स्कूल की टीम को 4-0 से हराया है। सेंट जोसफ की तरफ से आर्यन तोमर ने 2, मार्क एंटोनी ने 1 और आर्यन शर्मा ने 1 गोल किया है। वहीं अंडर-9 कैटागिरी में हुए पहले मुकाबले में जीसस मैरी स्कूल ए की टीम ने एपीजे की टीम को 4-0 से हराया है। जीसस मैरी स्कूल की तरफ से आयुशमान सिंह और अंश शर्मा ने 2-2 गोल किए है। दूसरे मैच में सेंट जोसफ स्कूल ने शिवनाडर स्कूल की टीम को 2-0 से हराया है। सेंट जोसफ स्कूल की तरफ से ग्लैन ने 2 गोल किए है। तीसरे मुकाबले में समरविला स्कूल की टीम ने जीसस मैरी स्कूल बी टीम को 2-0 से हराया है। समरविला स्कूल की तरफ से अभिष्ट और अभिनव ने एक-एक गोल किया है। चौथे मैच में प्रज्ञान स्कूल ने एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम को 2-0 से हराया है। प्रज्ञान की तरफ से कुशाग्र और संस्कार ने एक-एक गोल किया है।


Comments are closed.