शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में दूसरे दिन वनडे मैच में जिम्बाब्वे ए टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच मुकाबला
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में दूसरे दिन वनडे मैच में जिम्बाब्वे ए की टीम ने 46 ओवर में 214 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से शानदार गेदबाजी करते हुए अबदुल्ला आदिल ने 4 और जावेद अहमदी ने 3 विकेट हासिल किए है। अफगानिस्तान ए की टीम ने 29 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए है।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत खराब रही। जिम्बाब्वे की टीम ने 6.3 ओवर में महज 23 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। टीम को पहला झटका महज 15 रन के स्कोर पर लगा। अफगानिस्तान के अब्दुल्ला ने बीबी चारी को 12 रन पर आउट कर दिया। दूसरे विकेट के रुप में सिबांडा भी टीम के 23 रन के स्कोर पर अब्दुल्ला की गेंद पर कैच आउट हो गए। टीम के स्कोर पर तीन रन ओर ही जुड पाए थे कि चकब्वा भी अब्दुल्ला की गेंद पर आउट हो गए। चकब्वा ने 15 गेंदों में 8 रन बनाए थे। तीन विकेट जल्द ही गिरने के बाद में टी मरुमा और सीटी मुतोम्बोदजी ने पारी को संभालते हुए 80 रनों की साझेदारी की। इसी दौरान मरुमा भी अब्दुल्ला मजारी की गेंद पर अफसर जजाई को कैच थमा बैठे। मरुमा ने 59 गेंदों में 3 चौके व 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाए थे। कप्तानी पारी खेलते हुए सीटी मुतोम्बोदजी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 90 गेंदों में 5 चौके व एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए है। इनके अलावा न्युम्बू ने 22 गेंदों में 1 चौके की मदद से 24 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की टीम महज 214 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला आदिल ने 7 ओवर में 25 रन देकर 4, जावेद अहमदी ने 10 ओवर में 41 रन देकर 3, अब्दुल्ल मजारी, सफरुद्दीन असरफ व बैटीन शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया है। अफगानिस्तान की तरफ से नजीब 75 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर खेल रहे है। इनके अलावा इमरान जन्नत ने 44 गेंदों में 8 चौके की मदद से 43 और अफसर जजाई ने 19 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 18 रन का योगदान दिया है। जिम्बाब्वे टीम की तरफ से टी मुफदजा ने 6 ओवर में 39 रन देकर 2, न्युम्बू और डीटी तिर्परियों ने एक-एक विकेट लिया है।


Comments are closed.