विधायक महेश शर्मा ने सैक्टर वासियों की सुनी समस्याएं : शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
![]()
क्षेत्रीय विधायक डा. महेश शर्मा जी ने सैक्टरों का दौरा किया और सैक्टरवासियों के साथ बैठकर वहां की समस्याओं पर चर्चा की और उनको समाधान कराने के लिए अपना पूरा आश्वासन दिया और कहा कि सदैव सैक्टर की उन्नती के लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। सैक्टर के नागरिकों ने क्षेत्रिय विधायक डा. महेश शर्मा जी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया जैसे पानी पीने योग्य नही आता है जिसके कारण बीमारियां फैलती है और सैक्टरों के पार्को का रख-रखाव ठीक नहीं है। सैक्टर में कूडा रखने के लिए भी कूडाघर की जगह नहीं है। नालियों का जाम होना और नए सीवर डलने के बावजूद भी सीवरों की सबसे बड़ी समस्या है। पार्को का नवीनीकरण और सौन्दर्यीकरण होना, पुलिस द्वारा सैक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था भी षुन्य है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बरसात के समय रोड पर पानी लगने से लोगों के ….. घरों में पानी घूस जाता है इस समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाने वाले परवेज सैफी, योगेष, पप्पु ब्रिजवासी, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, मिस्टर धर, डी.के. गुप्ता, पवन बंसल, राजन विश्ट, वी.के.षारदा, हरीष वर्मा, रैन विश्ट, सुरेष तिवारी, सुधाकर तिवारी, ओ.पी. गुप्ता, विजय बलेचा, राजीव जोषी आदि ने सैक्टरों की समस्याओं से अवगत कराया। सैक्टर-34, कम्युनिटी सेन्टर में सैक्टर के निवासियों ने माननीय विधायक डा. महेश शर्मा जी के साथ बैठकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जैसेः- सैक्टर के अन्दर सफाई पूरी तरह से भ्रस्ट हो चुकी है जहां पर जगह-जगह पर कूड़ा एकत्रित रहता है। पार्को में जगह-जगह कूड़ा भरा पड़ा है और पार्को की हालात दयनीय है और इनका सौन्दर्यीकरण कराना अनिवार्य है। पानी पीने योग्य नहीं आता समय पर जल की आपूर्ती नहीं होती जिससे की ऊपर की बहुमंजिलो पर रहने वाले निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पीने का पानी खरीद कर गुजारा करना पड़ता है। सुरक्षा की भी स्थिती बहुत खराब है। पुलिस चैकी होते हुए भी यहां पर औरतो के साथ चैन स्नेचिंग होता रहता है। सुरक्षा की व्यवस्था बहुत ही दयनीय है। दिनेश डिमरी, के.के.जैन, एन.सी. भारद्वाज, राजू चैहान, पुखराज वैश्णव, अनु शर्मा, पवन षर्मा, एल.के. झा ने इन सैक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। सैक्टर-19 के निवासियों के साथ भी डा. महेश शर्मा को बुलाकर अपनी सैक्टर की समस्याओं से अवगत कराया मुख्य रूप से सैक्टर की समस्या इस प्रकार है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर इस सैक्टर का बहुत ही दयनीय हालत है। आये दिन चैन स्नेचिंग की घटनाये बहुत अधिक हो रही है। जिसमें महिलाये अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है और बच्चे व बच्चियां घर से निकलने में डरते है। यह हालत तो तब है कि जब सैक्टर-19 में ही सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यालय है जो क्षेत्र की पूरी सुरक्ष व्यवस्था देखते है उनके ही कार्यालय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था शून्य है। सैक्टर-19 में पीने का पानी जो कि काफी लम्बे समय से ही अच्छा नहीं आ रहा है ऐसा लगता है कि प्राधिकरण की पानी माफियाओं के साथ मिली भगत है जिससे अधिक से अधिक लोग पानी खरीद कर पीये। बिजली की समस्या इतनी खराब है कि सर्दियों में भी कई घंटे बिजली गोल हो जाती है। आगे न जाने गर्मियों में कितना बुरा हाल होगा। सैक्टर के अन्दर पार्को की बहुत बडी भरमार है परन्तु उनका रख-रखाव ठीक नहीं है। पार्क में भी जंगल सा दिखाई देता है। इन समस्याओं को सैक्टरवासियों ने अवगत कराया जिनके नाम इस प्रकार है। जी.सी. भुटालिया, अनिल खण्डेलवाल, आर.सी. गुप्ता (आर.डब्ल्यु.ए. महासचिव) अल्पेश गर्ग, एम.पी.जैन, रमाकान्त गर्ग, पिन्की सिंह, राम कुमार षर्मा, पी.एम. गोविल, के.के. प्रभाकर, अषोक खन्ना, संजय बाली, सुशील भारद्वाज, पी.एस. चैहान, रोहित श्रीवास्तव, एस.के.एस. राणा आदि ने अपने सैक्टरवासी ने समस्याओं से अवगत कराया। एक समस्या सभी सैक्टरों में बड़े ऊंचे स्वर व रोश के साथ कहा कि वोट बनाना और वोटर आई.डी. कार्ड का संसोधन कराना एक बहुत बड़ा कार्य हो गया है जिसमें प्रषासन द्वारा कोई भी सहयोग नहीं किया जा रहा है। लोग काफी समय से परेषान है। फार्म-6 कई बार भरकर दिए जाते है लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आते है। कई महीनो से करेक्शन स्लिम लेकर लोग घूम रहे है परन्तु आज तक करेक्शन नहीं हुआ प्रशासन से लोग बहुत परेशान है।

Comments are closed.