प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को नोएडा आएँगे…. सेक्टर 62 में होगा कार्यकम….साथ ही 15000 गरीब ई रिक्शा का वितरण करेंगे …ज़िला प्रशासन जुटा तैयारियों में

NOIDA ROHIT SHARMA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को नोएडा आएँगे ये कार्यकर्म नॉएडा के सेक्टर 62 में होगा  15000 गरीब ई रिक्शा का वितरण करेंगे जिला  प्रशासन जुटा तैयारियों में आगामी 5 अप्रैल को नोएडा में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये सभी अधिकारी अपनी  गौतमबुद्धनगर 26 मार्च,2016 जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को सेक्टर 62  नोएडा में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  भारतीय माइक्रो के्रडिट कार्यक्रम में भाग लेगें जिसमें उनके द्वारा पात्र लाभार्थियों को ई-रिक्षा एवं मुद्रा योजना के  लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र वितरित किये जायेगें। अतः  कार्यक्रम से सम्बन्धित जो भी अधिकारी गण है उनके द्वारा समय रहते अपनी  तैयारियाॅ तत्काल आरम्भ करते हुये उन्हें पूर्ण किया जाना सुनिष्चित  किया जाये, ताकि माननीय प्रधान मंत्री जी का कार्यक्रम पूर्व की तरह पूर्ण रूप से सफल हो सकें।  श्री सिंह अपने कैम्प आफिस के सभागार में कार्यक्रम को सफल बनाने  के उद्देष्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक की  अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवशयक दिषा निर्देष दे रहे थे।  जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ समय पूर्व जहाॅ पर माननीय प्रधान मंत्री  जी की जनसभा आयोजित हुयी थी वही पर आगामी 5 अपै्रल 2016 को यह कार्यक्रम आयोजित होगा अतः सभी अधिकारियों के द्वारा कड़ी मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी को अन्जाम देते हुये पूर्व का कार्यक्रम कुसलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया था सभी अधिकारियों को ताजा अनुभव है अतः सभी अधिकारी अभी से अपने अपने कार्य में पूर्ण रूप से जुट  जाये ताकि आगामी मा0 प्रधान मंत्री जी का कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो। उन्होनें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि उनके द्वारा हैली पैड निर्माण से लेकर कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों के द्वारा लगाये जाने वाले पंडाल, वैरीकेटिंग आदि की सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के लिये निरन्तर रूप कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण किया जाये और सभी व्यवस्थाओं को अपनी निगरानी में पूर्ण कराने की कार्यवाही की जाये इसी प्रकार विद्युत सुरक्षा से जुडे़ अधिकारी भी अपनी कार्यवाही पूर्ण करेगें।
IMG-20160326-WA0018
IMG-20160326-WA0020
Leave A Reply

Your email address will not be published.