ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयका पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने गरीब बच्चो को दिए कपड़े और मेडिसन।
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयका पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने गरीब बच्चो को दिए कपड़े और मेडिसन।
छात्रों ने गरीब बच्चों को बांटी दवाईयां
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी में स्थित जीडी गोयका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आज फादर एग्नल स्कूल में गरीब बच्चों को दवाईयां और कपडे बांटे । छात्रों ने अपने स्तर पर दवाईयां एकत्र की थी। स्कूल की प्रवक्ता स्मृति भान ने बताया कि आज फादर एग्नल स्कूल में कम्यूनिटी आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के अंदर दया और सहानुभूति का भाव पैदा करना हमारा उद्देश था। छात्रों ने मिल-जुलकर आदान-प्रदान की भावना को जाना। दूसरों की मदद करने के बाद छात्रों के चेहरे पर संतोष का भाव नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा । ताकि, छात्र सामाजिक परिवेश और सामाजिक कार्य को जान सकें।
