ग्रेटर नॉएडा में गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स एसोसिएशन की एक बैठक

Saurabh Shrivastava Tennews.in

ग्रेटर नॉएडा के बीटा 1 कम्युनिटी सेंटर में गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स एसोसिएशन की एक बैठक की गई। इसमें स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस एवं अन्य मदों में बड़ाई गई राशि के संदर्भ में रोष व्यक्त किया गया। पेरेंट्स ने कहा की पिछले कई वर्षो से स्कूल मनमर्ज़ी फीस बढ़ा कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल देते है। सालाना कई ऐसे मद में धन लिया जाता है जिसका कोई औचित्य नहीं है। साल दर साल बढ़ने वाली फीस से पेरेंट्स का बजट बिगड़ जाता है। इसको लेकर आंदोलन के लिए पेरेंट्स मजबूर हो रहे है। अध्य्क्ष निति श्रीवास्तव ने बताया की इस कड़ी में जल्द ही जिलाधिकारी महोदय से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया जाएगा और स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग रखी जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी ट्विटर के माध्यम से इस समस्या की जानकारी दी जायेगी। अगर जल्द ही स्कूल फीस वापस लेने के लिए राजी नहीं हुए तो सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
आज की इस बैठक में सुशिल कुमार ,प्रदीप चक्रवर्ती ,महेंद्र यादव ,सौरभ जैन , जे० पी ० रावत , हिमानी शर्मा,कमला जोशी ,आलोक नागर ,नीरव कुमार ,अमित शर्मा, आर० के ० शाही ,हरेंद्र भाटी ,आलोक सिंह ,राहुल भाटी ,परशुराम यादव आदि उपस्थित रहे।

7 6

Leave A Reply

Your email address will not be published.