वैलाना में प्रथम वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया|
माध्यमिक विधालय ग्राम वैलाना जिला बुलंदशहर में धर्मार्थ जन सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया जिसमे शिक्षा, चिकित्सा, देशप्रेम व सामाजिक कार्य क्षेत्र में एवं अधिकतम उम्र के वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मान पुरस्कार एवं अन्य व्यक्तियों को सम्मान प्रतीक से सुशोभित किया| जिसमे सम्मान पुरस्कार– देशप्रेम पुरस्कार कैप्टन जियालाल ग्राम ठसराना एवं श्री धर्मवीर सिंह प्रधानाचार्य- चिकित्सा पुरस्कार एवं सम्मान प्रतीक डॉ० विजय सिंह चौहान, प्रकाश अस्पताल, नॉएडा, चौधरी देवेन्द्र मलिक सपा नेता भट्टा, ठाकुर अमित प्रधान ग्राम वैलाना, डॉ० योगेश कुमार भारद्वाज रेलवे स्टेशन दनकौर, डॉ० सुनील फौजी उस्मानपुर, मा० अभिषेक सिंह, मा० नरेन्द्र सिंह, मा० सुमित सिंह, श्री ओ०पी० अग्रवाल रि० लेक्चरार दनकौर(शाल से सम्मानित), मा० गौरी दत्त शर्मा रि० हेड-मास्टर सक्का(शाल से सम्मानित), मा० मोमराज सिंह महमदपुर, फतेह चन्द शर्मा रि० मास्टर, डॉ० कृष्णवीर मलिक दनकौर, प्रधानाचार्य श्री सतीश उपाध्याय दनकौर (मंच संचालक), श्री ओमप्रकाश गोयल पत्रकार दनकौर, प्रधानाचार्य सुभाष सिंह भाटी हुसैनपुर से सुशोभित किया गया| जिसमे मा० फतेह चन्द शर्मा ने अपनी कविता से आये हुए लोगो का स्वागत किया| कुशल मंच संचालन प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय विशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती इन्टर कॉलेज दनकौर ने किया | इस कार्यक्रम का आयोजन ॐ विश्रांति चेरिटेबल सोसायटी नॉएडा (संचालनकर्ता), नवरत्न फाउन्डेशन नॉएडा, लवकेयर फाउन्डेशन, कौशाम्बी, गाजियाबाद, एक्टिव सिटीजन टीम, ग्रेटर नॉएडा, रोटरी क्लब ग्रीन, ग्रेटर नॉएडा,श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नॉएडा, निर्भय (NGO) जेवर, अनिल गोयल दनकौर (ब्लाक अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद), विजन लाइव न्यूज पेपर, ग्रेटर नॉएडा, परीचौक डाट कॉम ग्रेटर नॉएडा के सौजन्य से किया गया|
समारोह के अंत में ठाकुर भूपेन्द्र सिंह (वैलाना वाले) दनकौर ने समारोह में आने का सभी को धन्यवाद किया तथा सभी को मिठाई का वितरण किया|
