CPCB ने NGT से कहा, ऑड-ईवन से गाड़ियों से होने वाले पॉल्यूशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

नई दिल्ली ।। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया #OddEven2 फॉर्मूला लगातार आलोचना का शिकार हो रहा है। विपक्ष के बाद अब सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने भी #OddEven2 पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वकील ने प्रदूषण मामले पर सुनवाई के दौरान जानकारी दी कि मौजूदा समय में ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है, जो यह बताता हो कि सम-विषम योजना के जरिए वाहनों से होने वाले प्रदूषण स्तर में किसी तरह की कमी आई है। मामले की सुनवाई दो मई तक के लिए टाल दी। सीपीसीबी अगली सुनवाई में दिल्ली समेत देश के 15 प्रमुख शहरों के परिवेशी वायु गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश करेगी।  वहीं, #OddEven2 पर चौतरफा आलोचना के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि विपक्ष जानबूझ कर इस फॉर्मूले को असफल बनाना चाहता है। राय का कहना है कि सड़क पर किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्री सरकार की हेल्पलाइन नम्बर 011-41400400 और 011-42400400 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑटो-टैक्सी चालकों की मनमानी की शिकायतें भी इन्हीं नम्बर पर हो सकती है। सवारियों के साथ इनके गुस्ताखियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.