समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने दनकौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

Saurabh Shrivastava Tennews

प्रदेश सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

दनकौरः- सपा आपके द्वारा कार्यक्रम के द्वारा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान के नेतृत्व में दनकौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल में जनहित के लिए अनेक योजनाऐं चलाई जिसका लाभ समाज के सभी वर्गाें के लोग को मिला है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं के हित के लिए सराहनीय काम किये है। समाजवादी पार्टी की कथनी एवं करनी में कोई अतंर नई है विधानसभा चुनाव से पूर्व किये गये अपने सभी वायदे पूरे कर लिए है और बताया कि प्रदेश सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी एक मई से दस मई तक जिले के गांव-गांव में समाजवादी जन संदेश यात्रा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जायेगी। जिसमें कार्यकर्ता जन-चैपालों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव विनोद यादव, सुनील भाटी, लोकमन प्रधान, हाजी ननका, सुधीर तोमर, नवीन भाटी, नरेन्द्र नागर, श्रीनिवास आर्य, शरीफ खां, जेपी नागर, अजीत भाटी, सुमित राणा, हीरालाल यादव, दीपक नागर, हाजी फराहीम, बलेश्र बाल्मिकि, रामसिंह चैहान, आजाद मुखिया, वारिस खां आदि मौजूद रहे।

 

रIMG-20160429-WA0020

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.