फादर एग्नेल स्कूल के 11विद्यार्थियों ने 10 सी.जी.पी.ए
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज दसवीं का परिणाम घोषित किया गया।फादर एग्नेल ग्रेटर नौएडा के विद्यार्थी अपना परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे।सभी के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ नजर आ रहा था।विद्यालय के 11विद्यार्थियों ने 10 सी.जी.पी.ए. और 5 विद्यार्थियों ने 9 से ऊपर सी.जी.पी.ए. प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक महोदय फादर बैंटो तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शमिता ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना दी।