ग्रेटर नोएडा में 10 दिवसीय चश्मा मुक्ति शिविर आरम्भ
Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसफ स्कूल अल्फा- 1 के प्रांगण में 10 दिवसीय “चश्मा मुक्ति शिविर” का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन वीरेंदर डाढ़ा ने द्वीप प्रजवल्लित कर किया। यह शिविर आचार्य अमन सिंह शास्त्री के सानिंध्य में योग विज्ञान सांस्कृतिक समिति के सौजन्य ने नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के पहले दिन आचार्य अमन सिंह शास्त्री ने चश्मा से निजात दिलाने व नेत्र की ज्योति बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं कराईं। शिविरार्थीयों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा योग के द्वारा कोई भी रोग ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया योग ऋषि मुनियों की देन है। इसका नियमित अभ्यास करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र डाढ़ा ने आचार्य अमन सिंह शास्त्री का ग्रेटर नोएडा शहर में आकर शिविर में अपना कीमती समय देने पर धन्यवाद किया। उन्होंने शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा इस इस शिविर में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की। समिति के अध्यक्ष चमन शास्त्री ने बताया शिविर का आयोजन 10 जून तक रोजाना सुबह -शाम 5:30 से 7:30 तक कराया जाएगा। शिविर नि:शुल्क कराया जा रहा है। इस मौके पर जिला जज श्यामली आर.बी. शर्मा, समाजसेवी हरवीर मावी , सुदेश अवाना, ईलम सिंह नागर, चमन शास्त्री , राहुल अवाना , महावीर आर्य, रामानन्द भाटी, पवन अम्बावता, राजीव अग्रवाल, योगेन्द्र मावी, सतेंदर नागर, प्रवीण मोतला, रणवीर प्रधान, देवेश चौधरी, नकुल मोतला आदि मौजूद रहे ।