8 स्केटरस नेशनल के लिए चयनित

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI उदयपुर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में नैशनल ओपन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2016 का आयोजन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इण्डिया के माध्यम से 10 से 12 जून को आयोजित की जा रही है । जिसके लिए ज़िला स्तर पर एस्टर पब्लिक स्कूल में स्पीड स्केटिंग के खिलाड़ियों का चयन गौतम बुद्ध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स के महा सचिव रजनीकान्त ठाकुर के माध्यम से किया किया गया है ।जिसमें ज़िले में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी ।चयनित 8 खिलाड़ी रोलर स्पीड स्केटिंग में भागीदारी करेंगे ।नाम इस प्रकार है ।

1- ध्रुव गोयल अंडर 8 ( जीजस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल )
2- तुषार जोशी अंडर 12 ( फ़ादर एग्नल स्कूल )
3- आकांशा सिंह अंडर 10 ( रायन इंटरनेशनल स्कूल )

4- उदिति बंसल अंडर 12 ( दिल्ली पब्लिक स्कूल )

5- अक्षिता सिंह  अंडर 8 ( रायन इंटरनेशनल स्कूल )
6- सक्षम गोयल अंडर 14 ( समसारा द वर्ल्ड एकेडेमी )
7- मिलिंद शर्मा अबव 16 ( समसारा द वर्ल्ड एकेडमी )
8- चरण सिंह अबव 16 ( बीरोन्डी गाँव )
ये सभी खिलाड़ी 9 जून को रवाना होंगे ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.