समाजवादी छात्रसभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Saurabh Shrivastava Tennews

 

ग्रेटर नोएडाः-ंउचय समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष नवीन भाटी के नेतृत्व में सैकड़ो छात्र बैनर पोस्टर लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर जमा हुए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा को केन्द्र में सरकार बनाये दो वर्ष से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन इस दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व किये गये अपने वायदों को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि प्राचीन काल से भारतवर्ष ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, भारत ने गणित में शून्य से लेकर त्रिकोणमीति गणनाओं और ग्रहों की चाल से लेकर शक्सम्वत् तक की खोज प्राचनीन काल में कर ली थी, लेकिन अब केन्द्र की सरकार और एच.आर. डी. मंत्री स्मृति ईरानी विदेशी प्रोफेसरों से भारतीय विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम निर्माण करना चाहती है। जो भारत और भारतीयता दोनों के खिलाफ है, इसलिए समाजवादी छात्रसभा इस निर्णय का विरोध करती है और कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, ब-सजय़ती महगाई ने आम आदमी का जीवनयापन कठिन कर दिया है। केन्द्र सरकार के जिम्मेदार मंत्री गलत बयानबाजी कर देश का माहौल खराब करने पर तुले हुए है और कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पूर्व जो भी लोक लुहावने वायदें किये थे उन्हें पूरा करने के बजाय विकास के मुद्दे से भटकाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष पिंटू यादव, सुभाष भाटी, ब्रहमपाल भाटी, अनूप तिवारी, अमित देवला, विपिन नागर, अवधेश चैधरी, कविन्द्र नागर, धुव्र सैनी, रोबिन्स, मुकेश यादव, नवीन चैहान, सचिन भारद्वाज अमित पालीवाल, राहुल सागर, कु0नीतू यादव, सुमित अम्बावता, कुलदीप यादव, विजय चैहान, बाॅबी, अजय, आदेश, उपेन्द्र, अमित, रोहित, देवव्रत, कपिल, योगेश, अरूण चैहान, भरत, भीम, सौरव, टिंकू, सुनील यादव, जग्गा, रिंकू यादव, अर्शा, सूरज देवरानी, धीरेन्द्र, निरंजन, अनिल गौतम, राहुल डे-सजय़ा आदि मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.