एवीजे हाइट्स सोसायटी में योग करते सोसायटी वासी

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 3

2अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर ए वी जे हाईट्स सोसाइटी में योग अभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में योगीराज प्रेमयोगी जी एवम् पं वीरेंद्र कुमार शास्त्री जी के सानिध्य में लगभग 400 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी,  लगभग हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में योगीराज प्रेमयोगी जी ने योग और उसके महत्व को समझाया और इसे अपने दैनिक जीवन में लाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के प्रो विवेक कुमार जी ने किया। श्री विवेक कुमार जी न कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों  का स्वागत किया। इसके पश्चात श्री वीरेंद्र कुमार शास्त्री जी एवम् योगीराज प्रेमयोगी जी का परिचय  कराया। पूरा कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे का पूर्व नियोजित समय के अनुसार सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागी बनें बच्चों ने विशेष रूप से आनन्द उठाया। अंत में श्री विवेक कुमार जी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों श्री विजय शुक्ला, श्री दिनेश शुक्ला जी, श्री आर के शाही, श्री के एस पुंडीर, श्री मनोज ओझा, श्री अजय सिंह, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री एस के सिन्हा जी, श्री महिपाल जी आदि का धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.