सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री का 43 वां जन्मदिन

Galgotias Ad
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नोएडा में  समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के द्वारा आज  सूरजपुर  कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा 43 किलो का केक काटा और वृक्षारोपण किया गया एवं अस्पताल और गरीबों में फल वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र सिंह भाटी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र सिंह भाटी पे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चारों तरफ विकास की लहर चल रही है, जिसका श्रेय प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जाता है है। उनके चार वर्ष के कार्यकाल में कोई भी विपक्षी दल उनकी कार्यशैली पर अुगंली नहीं उठा पाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे है, आज हम सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संकल्प लेना चाहिए कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो भी जनकल्याणकारी एवं विकास की योजनाऐं प्रदेश में चल रही है, उनसभी का लाभ आमजन को मिलना चाहिए और विरोधी पार्टियों के चहरे को जनता के सामने लाना चाहिए। आज कुछ राजनैतिक दल केवल झूठ और फरेब के सहारे  चुनाव जीतना चाहते है, ऐसे दलों को जनता के बीच जाकर बेनकाब करना होगा। इस मौके पर विजेन्द्र भाटी, फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, बेवन नागर, विनोद यादव, श्याम सिंह भाटी, हाजी ननका, सुनील बदौली, लोकमन प्रधान, मनोज भाटी, रविन्द्र एडवोकेट, इन्द्रपाल छौंकर, ब्रजपाल राठी, नवीन भाटी, सुधीर तोमर, उधम पण्डित, कृष्णा चैहान, बब्ल भाटी, कमल भाटी, नरेन्द्र नागर, इन्द्र प्रधान, अजय चैधरी, रविन्द्र शर्मा, सुभाष भाटी, सुनीता यादव, हाजी फराहीम, बालेश्वर, दीपक नागर, अकबर खान, अजीत भाटी, युनूस प्रधान, योगेश, बचन भाटी, सुरेन्द्र नागर, जगत खारी,  रिपुदमन सिंह, चन्द्रपाल प्रधान, सुमित बैसोया, वीरेन्द्र प्रधान, नीटू रावल, हीरालाल यादव, अब्दुल हमीद,  नरेशपाल, संजय खान, लखन, ब्रहमपाल भाटी, नवीन चैहान, अनीस अहमद,  सतेन्द्र नागर, भूपेन्द्र सिंघल, कपिल सैफी, हसरूद्दीन, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.