महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय गिझौड़ पर संपन्न हुई

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय गिझौड़ पर सुबह 11 बजे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने की।  बैठक में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक से दो महिने के अन्दर  नोएडा से विधायक के प्रत्यासी का नाम घोषित हो जायेगा।  सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ को मजबूत करना है। प्रत्यासी जो भी होगा वो बाहरी नही होगा यह अाश्वासन प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है। रमेश चन्द्र तुगलपुरिया ने कहा कि कांग्रेस के पुराने दिनों को लाना है तो कार्यकर्ता बनना होगा, नेता नही।  उपाध्यक्ष एवम प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को जनता के लिये कार्य करना होगा अपने लिए नही। अाज हर कार्यकर्ता बड़े नेता के चक्कर लगाता है सिर्फ अपनी पहचान बनाने के लिये न कि जनता के काम के लिये।  आज के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष एवम प्रवक्ता पवन शर्मा, रमेशचन्द्र तुगलपुरिया, योगेश शर्मा, दिनेश अवाना,लियाकत चौधरी, राजकुमार त्यागी, सतेन्द्र शर्मा, राजकुमार तोगड़, सहाबुदीन, सैफ खान, यतेंद्र शर्मा, पि एस रावत, विरेंद्र नेयाल, एस एम रिजवी,पंकज वाल्मीकि, कमलेश चौहान,रहमतुल्ला व अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Baithak 1

Leave A Reply

Your email address will not be published.