ईद उल फितर के मौके पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष राकेश यादव ने सेक्टर 8 स्थित जमा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

NOIDA ROHIT SHARMA

ईद उल फितर के मौके पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महानगर महासचिव राघवेंद्र दुबे ने पार्टी पदाधिकारिओं के साथ सेक्टर 8 स्थित जमा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी |पार्टी पदाधिकारी सुबह से ही जमा मस्जिद पहुँच गए और नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी |इस अवसर पर राकेश यादव ने कहा कि ईद का पवन पर्व हमे आपसी भाईचारे का सन्देश देता है |सभी धर्मो के लोग आपसी एकता से समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं |महासचिव राघवेंद्र दुबे ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें झूठी अफवाहें फैलाकर समाज को कमजोर करना चाहती हैं |हमे मिलकर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जबाब देना होगा ताकि समाज का अमन चैन कायम रहे |इस अवसर पर दिनेश प्रधान, अमर शर्मा,रजब खान, मुकेश यादव ,मुन्ना आलम ,अब्दुल गफ्फार ,मोहम्मद नौशाद ,दाऊद कुरैशी ,मोहसिन सैफई ,मोहम्मद मुस्लिम ,प्रमोद यादव ,प्रिंस यादव ,सय्यद आफाक,देवेन्द्र अवाना ,श्रुति कांत शर्मा ,सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व् कार्यकर्ता मौजूद रहे |

20160707_082337

Leave A Reply

Your email address will not be published.