रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा हरनन्दी नदी के किनारे पर स्थित मोक्षधाम सूरजपुर में किया पौधा रोपण

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI p5

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने हरनन्दी नदी के किनारे पर स्थित मोक्षधाम सूरजपुर में पौधा रोपण किया ।
रोटरी क्लब के सैकेट्री विनोद कसाना ने बताया की क्लब द्वारा पिछले कई वर्षो से जुलाई माह में पौधरोपण किया जाता है ।रोटरी क्लब  इस वर्ष भी जुलाई माह को पौधारोपण महा के रूप में मना रहा है ।आज के कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री सुनील जोगी राज्य मंत्री हिन्दी साहित्य उत्तर प्रदेश सरकार ने पौधा रोपन कर कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य अतिथि जी ने सभी छेत्रवासियो से एक एक  पौधा लगाने की अपील की ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके । उन्होंने कविता के माध्यम से संदेश दिया कि बहारे इनसे आती है ये वीरानी नही देते सदा फल फूल देते है परेशानी नही देते उन्हे हक ही नही है बाद मरने के लकडियो का जो जीते जी लगाकर पेड को पानी नही देते कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सतीश सिंघल जी (डी0 जी0 ई0) ने कहा वृक्ष कबहु ना फल भखे नदी न संचे नीर परमार्थ के कारण साधुन धरा शरीर अर्थात व्रक्ष कभी फल नही खाते नदी कभी पानी नही पीती उसी प्रकार जो लोग परमार्थ करते है वही साधू होते है  रोटरी क्लब द्वारा आज 100 से अधिक पोधे लगाये गये ।पौधो की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने की प्रधिकरण का सहयोग सराहनीय है।आज नीम  पीपल  गूलर  जामुन बालम खीरा  कदम  अल्स्टोनिया पापड़ी  अशोक के छाया दार फलदार पोधे लगाये गये ।इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष कपिल गुप्ता, विनोद कसाना  मुकुल गोयल, भोपाल ठेकेदार, मुकेश शर्मा, सौरभ बंसल, बी एम गोयल, मनोज गोयल, रविंद्र भाटी, मूलचंद शर्मा एम पी सिंह अशोक अग्रवाल सहित सूरजपुर से मूलचंद शर्मा लक्ष्मण सिंगल ओमबीर बंसल विनोद भाटी टेक्चनंद प्रधान अतुल शर्मा ओमप्रकाश सतपाल शर्मा  सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.