मलकपुर में खेल विभाग के द्वारा तैयार किये जा रहे स्टेडियम को तीन माह में आरम्भ किया जायेःखेल मंत्री

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 136

प्रदेष सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री रामसकल गुर्जर के द्वारा आज सायं 5 बजे मलकपुर स्टेडियम में आकस्मिक रूप से पहुॅचकर स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण एजेन्सी एवं खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये गये कि स्टेडियम का कार्य आगामी तीन माह के भीतर प्रत्येक दषा में पूर्ण किया जाये और उसका षुभारम्भ कराया जाये ताकि तैयार हो रहे स्टेडियम का स्थानीय खिलाड़ियों को षीघ्रता के साथ लाभ पहॅुच सके।
माननीनय मंत्री जी के द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान स्टेडिय में तैयार किये जा रहे तीनों हाॅल का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण एजेन्सी सीएनडीएस के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देष दिये कि स्टेडियम के कार्य को पूर्ण करने के लिये सम्पूर्ण धनराषि षासन से उन्हें अवमुक्त हो चुकी है और कार्य में धीमी गति पाये जाने पर मंत्री जी द्वारा नाराजगी भी व्यक्त की और कडे़ निर्देष दिये कि आगामी 3 माह के भीतर तीव्र गति से कार्य को पूरा कराया जाये इसके लिये उन्हें अतिरिक्त लेवर लगानी हो तो उसका प्रबन्ध भी अधिकारियों द्वारा किया जाये परन्तु प्रत्येक दषा में अक्टूबर माह में स्टेडिय का षुभारम्भ कराया जाना सुनिष्चित किया जाये इस कार्य में किसी भी स्तर की षिथिलता को गम्भीरता के साथ लिया जायेगा और विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को इस मौके पर यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली समस्त सामग्री पूर्ण मानकों के अनुरूप हो यदि कार्य पूर्ण होने पर कोई तकनीकि कमी पायी जाती है तो उसका उत्तर दायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा और उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। उन्होनें यह भी निर्देष दिये कि जिला क्रीडा अधिकारी के द्वारा होने वाले कार्य पर निरन्तर नजर रखी जायेगी और यदि कही पर भी उन्हें किसी प्रकार की किसी भी कार्य में गुणवत्ता में कमी मिलती है तो उसकी सूचना उन्हें दी जायेगी, साथ ही जिला क्रीडा अधिकारी के द्वारा भी अपने स्तर के प्रयास किये जायेगें कि स्टेडियम का संचालन अक्टूबर माह में हो सकें। मंत्री जी द्वारा स्टेडियम की सुरक्षा के लिये दो पीआरडी जवान की व्यवस्था करने के लिये जिला क्रीडा अधिकारी को आष्वस्त किया, साथ ही स्टेडियम में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था कराने के लिये भी कहा गया।  स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री जी के साथ जिला क्रीडा अधिकारी सुश्री अनिता, सीएनडीएस के परियोजना प्रबन्धक, अन्य अधिकारी गण, लखनावली के प्रधान लोकमन, अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.