ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एन. सी. आर . ग्रुप ने औरिएल टाउन लांच किया
Saurabh Shrivastava Tennews

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एन. सी. आर . ग्रुप ने देश के युवाओं में स्टार्ट अप का क्रेज देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत
वर्ष में स्टार्ट अप इंडिया नामक पहल शुरू की जिसके ज़रिये नया व्यापर शुरू कर रहे युवाओं को आर्थिक
मदद से ले कर हर प्रकार की सहयता प्रदान की जाएगी | सॅटॅलाइट सिटी के नाम से पहचानें जानें वाला
नोएडा व ग्रेनो उद्योगों का केंद्र होने के साथ-साथ व्यापर, शिक्षा व रहवास का भी मुख्य क्षेत्र है | इसीलिए
यह ज़रूरी हो जाता है कि इन क्षेत्रों में स्टार्ट अप को खासा बढ़ावा दिया जाये | इस ज़रूरत को समझते हुए
प्रॉपर्टी गुरु लाए है नोएडा स्टार्ट अप योजना, जो कि एनसीआर में स्टार्ट अप के इच्छुक युवाओं को न केवल
सस्ते दामों पर ऑफिस स्पेस प्रदान करेगी बल्कि उनको बढ़ावा भी देगी | चुकी हर एक व्यापर के लिए यह
खासा ज़रूरी होता है कि काम करने के लिए अच्छे ऑफिस के साथ सकरात्मक वातावरण भी मिले तो ग्रेटर
नोएडा वेस्ट स्थित नॉलेज पार्क-5 में एनसीआर ग्रुप द्वारा औरिएल टाउन नाम से प्रोजेक्ट को लांच किया
गया है, जहाँ 12 लाख में ऑफिस, दुकान, स्टूडियो अपार्टमेंट आदि प्रदान किये जायेंगे |
स्टार्ट अप की ज़रूरत को समझते हुए इस प्रोजेक्ट पर शून्य बीयाज़ पर ऋण उपलब्ध है जो कि आसान
किश्तों में चुकाया जा सकता है | खास बात यह है कि युवाओं को ऑफिस खरीदने के लिए ऋण एनसीआर
ग्रुप ही प्रदान करेगा जिससे उन्हें बैंक से ऋण लेने की ज़रूरत नहीं होगी | साथ ही पंजीयन शुल्क मात्र
5100 रूपए रखा गया है और डॉक्टर, सीए, आईटी प्रोफेशनल, वकील आदि के लिए खास स्कीम भी
उपलब्ध है | औरिएल टाउन का निर्माण 10 एकड़ भूमि पर किया जायेगा जिसमे 3.25 लाख वर्गफीट का
आवासीय व 12 लाख वर्गफीट का व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा | लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं
के साथ यहाँ हर एक वो चीज़ उपलब्ध होगी जो किसी भी स्टार्ट अप के विकास के लिए चाहिए होती है |
इस मौके पर विकास साहानी, सीएमडी प्रॉपर्टी गुरु ने कहा ‘इस योजना को लांच करने का विचार मुझे
अपने करियर की शुरवात से ही था | जिस तरह हर युवा के पास एक अच्छा आईडिया होता है और उस पर
काम करने की हर तकनीक पता होती है पर महंगे व अधिक किराये वाले ऑफिस अफ्फोर्ड न कर पाने के
कारण वह सपने ही रह जाते है | हम इस तरह के युवाओं को अच्छी लोकेशन पर सस्ते ऑफिस प्रदान कर
सके ताकि व निजी विकास के साथ देश के विकास में भी खासे सहायक बने |