केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के समर्थन में ब्राह्मण समाज ने की दादरी में पंचायत

Saurabh Shrivastava Tennews
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने ब्रहमपुरी में किया बैठक का आयोजन किया और अतुल शर्मा और अनिल पंडित द्वारा किये गए कृत्यों का किया गया खंडन तथा बहिष्कार
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने अपनी बैठक दादरी के ब्रहमपुरी में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व पुज्यनीय पं गौरी शंकर पंडित जी की अध्यक्षता में ब्राह्मणों की धर्मशाला पर आयोजित की गयी । जिसका संचालन अधिवक्ता नीरज शर्मा ने किया। बैठक का आयोजन का उद्देश्य भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के ख़िलाफ़ अतुल शर्मा और अनिल पंडित द्वारा कभी पोस्टर तो कभी फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट डालने की घटना का खंडन तथा उसका बहिष्कार करना था। जिसका वहां मौजूद सेकंडो लोगों ने ध्वनि तथा एकमत होकर समर्थन किया तथा ऐसे लोगों को समाज विरोधी बताया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक वेध और नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिये केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है। जबकि उन्होंने ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाया है तथा उन्होंने कभी किसी का अपमान नहीं किया। ब्राह्मण समाज ऐसे लोगों का विरोध करता है तथा उनका बहिष्कार करता है। उन्होंने कहा कि जितना समय डॉ महेश शर्मा जनता को देते है उतना तो कोई सांसद या मंत्री नहीं मिलता होगा। ब्राह्मण नेता रविन्द्र शर्मा खेड़ा तथा राहुल पंडित लड़पुरा ने कहा कि इस तरह के कुछ चंद लोग व्यक्तिगत स्वार्थ, ईष्या और अपना लाभ पूरा न होने के कारण साफ, ईमानदार छवि के कर्मठ सांसद के खिलाफ जो षड़यंत्र किया जा रहा है ब्राह्मण समाज इसका विरोध करता है। जरुरत पड़ने पर आंदोलन करके ऐसे लोगों को सबक सिखाया जायेगा। मुकेश शर्मा ने यह लोग पैसे के भूखे है और क्योकि महेश शर्माजी ने इन्हें पैसे देने बंद कर दिए इसलिए दूसरे विरोधी लोगों से पैसे लेकर यह लोग ऐसा कर रहे है जोकि निंदनीय है। पंडित दिनेश शर्मा और वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि उड्डयन मंत्रालय मंत्री जी से छीना नहीं गया बल्कि उनके ही साथी को सौपा गया है क्योकि कैबिनेट में 19 नए मंत्री शामिल किये गए थे जिन्हें मंत्रालय दिए जाने थे। उन्होंने कहा कि डॉ महेश प्रतिदिन जनता से मिलते है और उनकी समस्या सुनकर उनका निवारण भी करते है। अतुल शर्मा जैसे कुछ लोग अपने स्वार्थो के कारण ऐसा कर रहे है। सभा के अंत में एच के शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग जो सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा गन्दा कार्य कर रहे है इनका कार्य निंदनीय है वो इसका खंडन करते है तथा उनके कृत्य का बहिष्कार करते है। बैठक को पंडित प्रेम शर्मा, मूलराज शर्मा, परमाननद शर्मा, पंडित मांगेराम शर्मा, डॉ एम् के शर्मा, डॉ सुधीर गौड़, अभिषेक मैत्रेय, यतेन्द्र शर्मा खेड़ा धर्म पुरा, रवि पंडित हबीबपुर, सभासद कोमल शर्मा, हीरालाल शर्मा, सोनू भगत ने अपना समर्थन देकर अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर कपिल शर्मा, गौरव भगत, सोहित पंडित, विपिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लोकेश
शर्मा, संजय शर्मा, आंनद शर्मा, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, दीपांशु शर्मा, केशव शर्मा, मनीष शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा,
हितेन्द्र शर्मा, ललित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, सुधीर वत्स, सुरेन्द्र शर्मा, जगवीर, लाल शर्मा, कृष्णा शर्मा, ओमदत्त शर्मा, भूदेव शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, पंडित शिवओम शर्मा, सौरव, गजेन्द्र, मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, रोहित शर्मा, देवकी शर्मा समेत सेकंडो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.