एसटीफ ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख का ईनामी बदमाश रोहताश को किया गिरफ़्तार
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI एसटीफ ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख का ईनामी बदमाश रोहताश को किया गिरफ़्तार आज सूरजपुर के एसटीएफ ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी एसटीएफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश हिमांशु कुमार ने बताया की हत्यारा रोहताश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो की तरफ से एक लाख रूपए का ईनाम घोषित था। यह हत्या के बाद 2014 से वांटेड चल रहा था। आरोपी रोहताश मुजफ्फरनगर में हुए दंगे में भी शामिल था। यह विनोद बावला गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह नोएडा पुलिस में तैनात चंद्रपाल को धमका कर रिया केस में समझौता कराने को बीती रात आया था पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एसटीएफ के एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि बीती रात को एसटीएफ को सूचना मिली कि एक लाख रूपए का ईनामी बदमाश नोएडा में आने की सूचना मिली जिसके आधार पर एसटीएफ ने नाॅलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक मुठभेड़ के दौरान रोहताश को गिरफ्तार किया। यह कुख्यात विनोद बावला गैंग का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने कई कुख्यात वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि रोहताश की गिरफ्तारी की सूचना सीबीआई को दी गयी है। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी उससे पूछताछ करने को आ रहे हैं।
