39वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में स्पेशल इक्युपमेंट प्रशिक्षण
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नॉएडा के 39वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में दो दिनों को स्पेशल इक्युपमेंट प्रशिक्षण प्राप्त करते हिमविर जवान।
भारत की सर्वोत्कृष्ट सीमा प्रहरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जो कि 1962 से भारत-चीन सीमा पर प्राकृतिक विषमताओं में दुनिया की सबसे उॅची बर्फीली चोटियों पर सजग तैनात रहता है एवं तैनाती के साथ साथ अतिसंवेदनसील स्थानों पर भी डियुटीयों को इमानदारी के साथ-साथ कर्मनिष्ठा से भी अपनी डियुटीयों का निर्वाहन कर रहे है। वर्तमान में इस बल ने उत्तर-पूर्व ने भी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के साथ साथ भारत के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति एवं अन्य वी.वी.आई.पी एवं ए.एन.ओ. में तैनाती का कार्य संभाल लिया है। भा.ति.सी.पु.बल एक बहु-आयामी बल है, वर्तमान समय में सीमा चैकसी ड्यूटियों के साथ-साथ न केवल दूर दराज के क्षेत्र बल्कि आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र, छत्तीसगढ, झारखण्ड, जम्मू कश्मीर ,अफगानिस्तान, काबुल, कंधार, कांगों जैसे अति संवेदनसील स्थानों पर भी कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटियों का निर्वहन कर रहा है। इन डियुटीयों का निर्वहन करने हेतु स्पेशल इक्युपमेंट का प्रशिक्षण समय-समय पर प्राप्त करना जरुरी होता है इसी कडी को एक कदम आगे बढाते हुए 39वी वाहिनी कैम्प परिसर में दो दिन का स्पेशल इक्युपमेंन्ट प्रशीक्षण (कैप्सुल कोर्स) श्री राजेश कुमार तोमर,सेनानी 39वी वाहिनी के अथक प्रयास से आयोजन किया गया ताकि जवान अपने कार्यक्षमता के अनुसार कार्य कर सके जवानो को दो दिन के प्रषिक्षण में एक्सैस कन्ट्रोल,स्क्रीनिंग,फ्रिसकिंग, आई.ई.डी, चैकिंग कि पद्वति,प्रोफाईलिंग विहेवियर डिटेक्षन के प्रकार,संबंधित एवं स्पेशल इक्युपमेंन्ट के बारें में भी जानकारी प्रदान किया गया जैसे कि डी.एफ.एम.डी,एच.एच.एम.डी.,ई.वी.डी इत्यादी के बारें में प्रशिक्षण दिया गया। अन्त में श्री राजेश कुमार तोमर,सेनानी 39वी वाहिनी द्वारा प्रशिक्षण टीम को धन्यवाद किया गया। 39वी वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल के प्रांगण में हिमवीर जवान स्पेषल इक्युपमेंट के बारें में जानकारी प्राप्त करते हुए।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.