15 हजार का ईनामी बदमाश अजीत उर्फ जीता सहित 4 बदमाशो को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

आज क्राइम ब्रांच ने 15 हजार का ईनामी बदमाश अजीत उर्फ जीता को गिरफ्तार किया है जिसपर ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बागपत व बुलंदशहर में लूट, जानलेवा हमला, रंगदारी के 16 मुकदमें दर्ज हैं। दादरी में एक गेहूं व्यापारी की हत्या करने आए 5 बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। व्यापारी से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि दुजाना गिरोह का बदमाश अपने चार साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक व्यापारी की हत्या करने आया हुआ है। एसपी क्राइम ब्रांच विश्वजीत श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच अनिल कपरवान की टीम ने पांचो बदमाशों को कासना कोतवाली एरिया के पी-3 गोलचक्कर के पास दो बाइक सवार 5 बदमाशों को कल शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है । बदमाशों की पहचान 15 हजार के इनामी अजीत उर्फ जीता, अमित व अंकित निवासी बादलपुर, 5 हजार का इनामी बदमाश अरूण उर्फ अन्ना निवासी दादरी और नरेश निवासी बागपत के रूप में हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि 10 मई को बादलपुर में जीता के साथ मिलकर व्यापारी से चांदी लूटी थी। 27 जून को बदमाशों ने ईकोटेक-3 कोतवाली एरिया से इनोवा और 3 जुलाई को लोनी एरिया से स्विफ्ट कार लूटी थी ।