बीजेपी कार्यकर्ता ने परीचौक पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 14

145आज ग्रेटर नॉएडा के परीचौक पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिचौक पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जाम लगने से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की मशक्कत किया। प्रदर्शन का संचालन जिलामहामंत्री सेवानन्द शर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, पूरे प्रदेश में अराजकता, शोषण रंगदारी बलात्कार की घटनाएं व हत्याएं हो रही है। विगत दिनों एक परिवार के नोएडा से जाते समय बुलंदशहर में मां बेटी के साथ जघन्य अपराध एक गैंग करता है जिससे पूरा समजा शर्मसार हो जाता है, अभी तक सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस अवसर पर योगेन्द्र भाटी, सतीष गोयल, कर्मवीर आर्य, रविजिन्दल, संजय सिंह चौहान, सतीश गुलिया, बीना शुक्ला, जया मित्तल, दिनेश भाटी, सतवीर भाटी,मेघराज भाटी, सत्यपाल शर्मा, गजेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.