गोली मार कर ऑटो चालक की हत्या

Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के गाँव देवला के पास तीन अज्ञात लोगों ने आॅटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बिरेंद्र हापुड़ का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा में आॅटो रिक्शा चलाता था। कल रात को देवला गांव के पास तीन अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शक है की उसके जान पहचान या उसके दोस्तों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.