गलगोटिया काॅलिज आफॅ इंजिनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी में बौधिक सम्पदा के अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Saurabh Shrivastava Tennews
आज गलगोटिया काॅलिज आफॅ इंजिनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी में जीसीटीआईआई (गलगोटिया के ई, सैल) द्वारा बौधिक सम्पदा के अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में छात्रों, शिक्षकगण एवं विभिन्न विभागअध्यक्षों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अथिति व वक्ता के रूप में एनआरडीसी (डीएसआईआर) भारत सरकार के वरिष्ठ प्रबंधक डाॅ0 बी0 के0 साहू ने उपस्थित लोंगों को बौधिक सम्पदा के अधिकार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थितगणों को सरकार के द्वारा बौधिक सम्पदा अधिकार को ब-सजयावा देने के लिए किए जा रहें प्रयासों तथा सुविधाओं की योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इसके साथ, साथ पेटेंट (व्यापारिक अधिकार) के काॅपी ट्रेड,मार्क और काॅपी राईट के बारें में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने किसी भी प्रोजैक्ट को बनाने के बाद उसके व्यपारिक अधिकार के लिये सरकार द्वारा काॅपी राईट जरूर करवांए।कार्यशाला का मुख्य सम्बोधन भाषण गलगोटिया के ई,सैल प्रमुख डाॅ0 एस0 के0 वर्मा के द्वारा दिया गया। कार्यशाला में डाॅ0 बी0 के0 श्रीवास्तव, प्रौ0 अर्चना, प्रौ0 अंजना, एवं प्रौ0, प्रतिक्षा आदि ने भाग लिया।