चौधरी सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा जीबीयू यूनिवर्सिटी में क्षेत्र प्रतिभाओ को सम्मानित करते डीएम एनपी सिंह

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 1

2

3

4

5

8

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में चौधरी सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति की तरफ से डिस्ट्रिक्ट की स्पोटर्स, डॉक्टर, स्टूडेंट्स, समाजसेवी समेत अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान डीएम एनपी सिंह, आईपीएस पूजा अवाना, सीओ अरुण सिंह मौजूद रहे। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से युवाओं में समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।संस्था के मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि रेसलिंग में योगश भाटी, रविंद्र, फिरे, भूप पहलवान, राजेंद्र, उपेंद्र को सम्मानित किया गया। इंटरनैशनल रेसलर बबीता  नागर व राजेश भाटी नही पहुंच सके। जिसकी वजह से आयोजकों ने उनके परिजनों को ट्रोफी दी। स्केटिंग में रजनीकांत ठाकूर, यश भाटी, कान्हा अग्रवाल, अशुल अग्रवाल, देवेश शर्मा, मिलिंद शर्मा, सौरभ शर्मा, आकाश रावल, धर्मेद्र कुमार, अनुज रावल को सम्मानित किया गया। बॉडी बिल्डिंग में अजय डेढा, जयवीर, कृष्ण, अनीश खान, परवीन, सतेंद्र खारी, सोनू पाली, संजय पाली, अजीत रायपुर, नरेश तेवतिया को सम्मानित किया गया। क्रिकेट में इंटरनैशनल क्रिकेटर परविंदर अवाना के अलावा परमवीर, राजू, मोहित शर्मा, सौरभ भाटी, शिवम भाटी व सुमित प्रताप को सम्मानित किया गया है। ताईक्वांडों में चाइना भाटी, नमिता मावी, देव भाटी, मनीष, सुरभि, निखिल, माही कसाना को सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स में नैशनल स्तर पर बहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोहित कुमार,, दीपक, राहुल, नितिन, गौरव, सुमित, प्रियंका, कोमल नागर, सोनिया, किरन, प्राची, प्राची, निशा नागर, रुबी बैसोया, सेलर भाटी, मोनी नागर, शिवानी बरेला को सम्मानित किया गया है। आर्ट के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली गितिका चौधरी, , गोल्फर अर्जुन भाटी, सिंगिंग में नीरज भाटी, योगा में रामचंद्र भास्कर,  मीर स्वांग में पीरु, आर्य समाज के लिए कार्य करने वाले वीरेश भाटी, रोटरी क्लब, एक्टिव सिटीजन टीम, लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले पीयूष गोयल को सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग में भारती, मनीषा भाटी, लवकुमार, दीपांशु, उषा भाटी, मनिशा भाटी, सोनिया, स्नेहा कसाना, हैप्पी भाटी को सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में टीचर महाबीर सिंह, कुमार चंद, हरिशचंद्र नागर व निशा सिंह को सम्मानित किया गया है। आईसीएसई बोर्ड में हाईस्कूल में अच्छे मॉर्क्स हासिल करने वाली रुचि राय, कृतिका, साची, इंटरमीडिएट में अजिल राय, अंकित ठाकूर व चेतन चौहान को सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अच्छे मॉर्क्स हासिल करने वाली प्रीति, रोबिन, पूनम, दीपक, शिवम व राधेश्याम, इंटरमीडिएट में अच्छे मॉर्क्स हासिल करने वाले आकाश शर्मा, लालाराम, रंजन, परशुराम, विमल कुमार व महाबीर को सम्मानित किया गया। सीबीएसई हाईस्कूल के लिए अवनीश सिंह, महकार सिंह, अनिता बेहरा व चादनी गुर्जर व इंटरमीडिएट में नेनक घोस, दुवेशकुमार, ऐशान्या सिंह, अगम पुंडीर, जागृति व सुधीर शर्मा को सम्मानित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.