बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ( बिमटेक), ग्रेटर नॉएडा में देश का ७० वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही ज़ोश एवं उल्लास के साथ मनाया गया|

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ( बिमटेक), ग्रेटर नॉएडा में देश का ७० वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही ज़ोश एवं उल्लास के साथ मनाया गया| इस समारोह की शुरुवात , कॉलेज के डायरेक्टर श्री चतुर्वेदी द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई| तत्पश्चात श्री चतुर्वेदी ने अपने भाषण में कई उल्लेखनीय बातें कहीं जिसे अगर अमल में लाया जाए तो हमारे देश के हालात और सुधर सकते हैं| उन्होंने कहा की अगर हमें देश को बदलना है तो प्रत्येक नागरिक को इसमें शामिल होना पड़ेगा| उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों  पर अपनी बात रखी| श्री चतुर्वेदी ने भारत की पहली चित्र की बात कि जो आम किसान के रूप मे हैं| उनका पहला और सबसे अहम् मुद्दा था भुखमरी| अतः उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक कार्यक्रम की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य खाने की बर्बादी को रोकना है| वलमोर क्लब के द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया |उन्होंने अपने भाषण में निरक्षरता और अंधविश्वास पर भी प्रकाश डाला|उन्होंने देश की अखंडता और एकता को बनाये रखने का आहवान किया| अंततः यह कहाजा सकता है की स्वतंत्रता दिवस का यह शुभ अवसर सिर्फ देश की स्वतंत्रता की ही नहीं बल्कि सोच में भी स्वतंत्रता लाने का सन्देश दे रहा है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.