आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा का कौशल विकास के लिए भारत सरकार से करार

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा का भारत सरकार के कौशल विकास परिषद द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में कौशल परिसद व आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज के मध्य प्रशिक्षको के प्रशिक्षण हेतु करार हुआ। यह समझौता आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज के निदेशक डा0 विनीत कंसल व कौशल परिषद के अध्यक्ष श्री नगिंद्र गयोल के मध्य हुआ।
इस समझोते के तहत कुशल समगारो की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायगा। इस कार्यक्रम में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज की ओर से ई.ई.ई. विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 विनय कक्कड़ तथा प्रो0 श्री राजीव रंजन, श्री अनुप रावत एवं सुश्री दिव्या अग्रवाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रोहित नंदन रहे जो कि कौशल विकास मंत्रालय के सचिव है। उन्होंने रोजगार परम क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। श्री अशोक भटाचार्य, मुख्य शोधकरर्ता, श्री अशोक जैन व सुश्री गायत्री (ग्रामीण कौशल योजन) ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का समापन श्री नगिंद्र गोयल के धन्यवाद भाषण से हुआ। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.