39वीं वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस बल ने मनाया 70वां स्वतन्त्रता दिवस
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

भारत की सर्वोत्कृष्ट सीमा प्रहरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जो कि 24 अक्टूबर 1962 से भारत-चीन सीमा पर प्राकृतिक विषमताओं में दुनिया की सबसे उॅची बर्फिली चोटियों पर सजग तैनात है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमवीर केवल भारत-चीन सीमा पर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सजगता की मिसाल दे रहे है। 39वीं वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस बल लखनावली कैम्प ग्रेटर नोएडा में दिनांक-15.08.2016 को 70वां स्वतन्त्रता दिवस काफी हर्श व उल्लास के साथ मनाया गया। श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी 39वीं वाहिनी द्वारा न्यू परेड ग्राउन्ड में ध्वजारोहण किया गया। श्री मनोज कुमार वर्मा, सहायक सेनानी के नेतृत्व में परेड द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी गयी। सेनानी 39वीं वाहिनीं ने 70वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सभी हिमवीर जवानांे व उनके परिवारों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। सेनानी 39वीं वाहिनी द्वारा बताया गया कि भा0ति0सी0पु0 एक अनूठा बल हैं व हम सभी बल के मोटो षोर्य दृढ़ता व कर्मनिश्ठा को चरितार्थ करते हुये हृदय से बल व देष की सेवा करते आयें हैं तथा करते रहेंगे। इस मौके पर श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी द्वारा बल के उन पदाधिकारियों के नाम से अवगत कराया गया जिन्हे इस वर्श गेलेन्ट्री, पुलिस पदक आदि सम्मानो से नवाजा गया हैं। इसके साथ ही 15 अगस्त से पूर्व भी वाहिनी परिसर में हिमवीर परिवारो के लिये हरियाली तीज का आयोजन किया गया व विख्यात गीतकार कमाल खान ने वाहिनी परिसर में अपने सुरो से हिमवीरांे का दिल जीत लिया स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उत्कृश्ट उनतालीस के समस्त अधिकारी व हिमवीर साथी उपस्थित थे।तीज, कमाल खान एवं 70वां स्वतन्त्रता दिवस के आयोजन की तस्वीरें।